शिवपुरी- इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन जिला शिवपुरी में शिवपुरी ब्लॉक के अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने वाले विपिन शिवहरे को अब सामाजिक जिम्मेदारी भी गत दिवस दी गई। यहां स्थानीय होटल युवराज पैलेस में आयोजित हैहयवंशी क्षत्रिय कल्चुरी शिवहरे समाज के पदाधिकारियों के समक्ष विपिन शिवहरे को कल्चुरी शिवहरे समाज का जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनयन किया गया।
इस पर विपिन शिवहरे के द्वारा समाज के द्वारा दी गई जिम्मेदारी के प्रति वरिष्ठजनों का आभार जताया। इस मनोनयन पर यहां समाज के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे पुरुष वर्ग व जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे महिला वर्ग एवं भागीरथ शिवहरे युवा वर्ग से कलार (जायसवाल) समाज के जिलाध्यक्ष के द्वारा माल्यार्पण कर विपिन शिवहरे के इस मनोनयन को लेकर उनकी महती जिम्मेदारी के लिए बधाई शुभकामनाऐं दी गई। इसके साथ ही यहां समाज के जिला उपाध्यक्ष पद का प्रभार मटरू भैया मगरौनी वालों को दिया गया।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी विपिन शिवहरे ने कहा कि वैसे तो पूरा का पूरा मानव समाज ही उनके लिए अपना परिवार है और सभी अपने भाई बंधु ही हैं पर यदि मुझे मेरे समाज ने समाज हित में यह जिम्मेदारी सौंपी है तो मैं जरूर अपने समाज के लिए भी उसी जुनून के साथ काम करूंगा क्योंकि मेरा अपना समाज भी तो मानव समाज से बाहर नहीं है और प्रत्येक समाज में समाज सेवकों की आवश्यकता होती है उनके सुख दुख में साथ खड़ा होने वाले पथ प्रदर्शक की आवश्यकता होती है।
यहां आभार मानते हुए डॉक्टर राम कुमार शिवहरे (संरक्षक), राजेश शिवहरे, बाबा महाराज(संरक्षक), कैलाश शिवहरे(भूसा वाले) एवं संतोष शिवहरे संरक्षक(हंस बिल्डिंग), पवन शिवहरे (कोलारस), निवृत्तमान युवा जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे सहित समाजजनों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
No comments:
Post a Comment