---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 14, 2022

अभा धोबी महासंघ के प्रदेश प्रभारी बलबीर निबोरिया का प्रवास के दौरान हुआ स्वागत


सामाजिक संगठन की एकता पर जताया विश्वास, कहा कि सामाजिक विकास में एकता का महत्वपूर्ण योगदान

शिवपुरी- सामाजिक संगठन को लेकर लगातार समाज विकास में योगदान देने वाले कोलारस निवासी अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश प्रभारी बलबीर निवौरिया सामाजिक संगठन को लेकर गत दिवस नीमच प्रवास पर गए थे। यहां उनका स्थानीय रहवासियों के द्वारा  माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बता दें कि नीमच प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश प्रभारी बलवीर निबोरिया का नीमच कुकड़ेश्वर एवं मनासा के कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। यहां श्री निबौरिया ने समाजजनों के बीच कहा कि नीमच टीम की एकता देखकर बहुत अच्छा लगा एवम समाज के सभी युवा एवम बुजुर्ग साथियो का यह सम्मान पाकर मन मे बहुत प्रसन्नता हुई, सभी साथियों का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद आभार कि यहां सभी भाइयों में एकता देखकर बहुत ही खुशी का अनुभव हुआ एवं नीमच क्षेत्र के एबीडीएम के समस्त कार्यकर्ता साथी सामाजिक कार्यों में हमेशा से अग्रसर रहते हैं। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में मिश्रीलाल, मनसुख चंदा चोरिया, कुशाल, पप्पू, मनमोहन बारिया, रमेश, आनिया जिगर, पार्षद हरीश एनिया, छगन लाल, कुशाल, पप्पू आनियां, सुनील आनिया, कुशल एनिया आदि लोगों ने स्वागत किया।

No comments: