---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 14, 2022

अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब ने दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि


शिवपुरी- 
पुलवामा में शहीदों को शहादत को स्मरण करते हुए युवाओं की सेवा भावी संस्था अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब शिवपुरी के अध्यक्ष विकास अग्रवाल के निर्देशन में स्थानीय होटल वनस्थली प्रांगण के बाहर मुख्य एबी रोड़ पर उपस्थित पदाधिकारी व सदस्यों ने मिलकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीदों की शहादत को याद करते हुए अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने 40 शहीदों के जीवन संस्मरण से प्रेरणा लेने की बात कही साथ ही देश से नक्सलवाद व आतंकवाद के समूल नाश को लेकर देश के सैन्यकर्मियों के प्रति अपनी श्रद्धा का भाव भी प्रकट किया। इस अवसर पर पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने वालों में अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब के मंत्री रितिक गर्ग, उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, आकाश बंसल, शुभम सिंघल, मनीष गुप्ता, माहिर मित्तल, लकी गर्ग, अमन गुप्ता, वनस्थली होटल वरिष्ठ समाजसेवी राकेश गुप्ता अन्य सदस्यगण मोजूद रहे।

No comments: