---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 22, 2022

केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी ने वर्ल्ड थिंकिंग डे पर स्काउट के जन्मदाता जॉन बेडेन पॉवेल को याद किया


वल्र्ड थिंकिंग डे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शिवपुरी। केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को जॉन बेडेन पॉवेल  का जन्म 22 फरवरी अ_ारह सौ सत्तावन को स्टेनहाल स्ट्रीट लंदन में हुआ था। उन्हें स्काउटिंग की प्रेरणा दक्षिण अफ्रीका में मिली थी। इन्होंने 9 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को इक_ा कर कैडेट कॉर्प तैयार किया और बाद में स्काउट गाइड की स्थापना की। सच्चे मामले में समाज सेवा कर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उक्त विचार केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी में आयोजित वर्ल्ड थिंकिंग डे कार्यक्रम में स्काउट गाइड को  संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य एसके शर्मा ने व्यक्त किए। इस अवसर पर  स्काउट गाइड के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। 

प्राथमिक कब बुलबुल गोल्डन वेज एवं द्वितीय सोपान के 8-8 स्काउट गाइड को प्राचार्य महोदय के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए। फ्लॉक लीडर आरती बाथम ने इस वर्ष की थिंकिंग डे थीम पर प्रकाश डाला फ्लॉक लीडर श्रीमती उदिता मालिक ने प्लास्टिक रोको अभियान पर छात्रों को प्रतिज्ञा करवाई। इस अवसर पर स्काउट शिक्षक शिवचरण केवट, कब मास्टर सीडीपी गोस्वामी एवं विवेक त्रिवेदी उपस्थित थे।

सीबीएसई परीक्षा के बेहतर परिणाम हेतु अभिभावकों के साथ प्राचार्य ने वर्चुअल मीटिंग की-
सीबीएससी की 10वीं एवं 12वीं की सत्र 2021 22 परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी के प्राचार्य एस के शर्मा ने संबंधित अभिभावकों के साथ वर्चुअल मीटिंग की तथा परीक्षा की विस्तृत जानकारी अभिभावकों को देकर गुणवत्तापूर्ण परीक्षा परिणाम प्राप्त करने हेतु अभिभावकों में जागरूकता लाने का अनुरोध किया जिससे विद्यालय एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से विद्यालय का परीक्षा परिणाम पूर्व वर्षों की भांति प्राप्त किया जा सके। इस बैठक में 10वीं 12वीं में शिक्षण कार्य करने वाले समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

No comments: