---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 28, 2022

अब शहरी क्षेत्र में भी बीट समाधान केंद्र के माध्यम से होगा समस्याओं का निराकरण


शिवपुरी-
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को आयोजित अंतर्विभागीय समन्वय बैठक में सीएम हेल्पलाइन और टीएल पत्रों की समीक्षा की। इसके अलावा 1 मार्च से 5 मार्च तक चलाए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई। बीट समाधान व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को ग्राम पंचायतों में बीट समाधान व्यवस्था के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसमें ग्रामीणों के लंबित प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौता के आधार पर हो रहा है। 

अब यह व्यवस्था शहरी क्षेत्र में भी शुरू की जा रही है जिसमें शिवपुरी शहर में तीन थाना क्षेत्र, एक राशन दुकान और टूरिस्ट सेंटर को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा अन्य नगरीय निकायों में दो थाना क्षेत्र और एक राशन दुकान क्षेत्र में बीट समाधान केंद्र लगाए जाएंगे। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने निर्देश देते हुए कहा है कि बीट समाधान व्यवस्था के तहत न केवल राजस्व व पुलिस का स्थानीय अमला बल्कि स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं का संचालन करने वाले विभाग का स्थानीय अमला बीट समाधान केंद्र पर उपस्थित रहे ताकि ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जा सके।

सूदखोरी से परेशान व्यक्ति संबंधित एसडीएम से कर सकते हैं शिकायत
सूदखोरी की समस्या से ग्रसित व्यक्ति अपनी शिकायत संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से कर सकते हैं। सोमवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह बीट समाधान केंद्र के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि बीट समाधान केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों के प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है कई बार सूदखोरी की शिकायत भी सामने आती हैं। ऐसे में इस पर सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में निगरानी करने की आवश्यकता है। यदि किसी व्यक्ति को कोई परेशान करता है और वह सूदखोरी का शिकार है तो वह मंगलवार को लगने वाले बीट समाधान केंद्र पर भी आवेदन दे सकते हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को आयोजित बैठक में सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रकार के मामलों पर भी संज्ञान लें और कार्यवाही करें।

No comments: