---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, February 11, 2022

दीनदयाल जी को माल्यार्पण कर किया समर्पण निधि कार्यक्रम का श्रीगणेश


पुण्यतिथि से एक माह तक चलेगा पार्टी का समर्पण निधि संग्रह कार्यक्रम

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम के निवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि भाजपा नेता कार्यकर्ताओं द्धारा मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि दीनदयाल जी की पुण्यतिथि से एक माह तक पार्टी का समर्पण निधि संग्रह कार्यक्रम चलेगा। बूथ स्तर तक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता और कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दे दी गईं हैं। 

शिवपुरी विधानसभा समर्पण निधि संग्रह के प्रभारी हेमंत ओझा का कहना है कि भाजपा एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमें कार्यकर्ता स्वयं अपनी रसीद काटकर समर्पण निधि पार्टी फंड में प्रदान करता है उन्होंने बताया कि आज से समर्पण निधि संग्रह की शुरूआत हो चुकी है जिसे लेकर पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, ओमी जैन, जण्डेलसिंह गुर्जर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समर्पण निधि के जिला संयोजक व सदस्य नियुक्त
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में समर्पण निधि के जिला संयोजक व सदस्यों की नियुक्ति की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि समर्पण निधि के प्रदेश प्रभारी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी है व संयोजक के रूप में भाजपा जिला महामंत्री सोनू बिरथरे को नियुक्त किया गया है। इसी तरह सदस्य के रूप में सुरेंद्र शर्मा, नफीस खान, ओम प्रकाश जैन, नवाब सिंह कुशवाह, अनुराग अस्थाना, विवेक पालीवाल, रामकरण यादव को बनाया गया है।

No comments: