---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 21, 2022

न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ ने पुरानी पेंशन के लिए विधायक प्रागीलाल को सौंपा ज्ञापन


शिवपुरी-
पुरानी पेंशन बहाली संघ न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ के राष्ट्रीय संयोजक जनक सिंह रावत एवं प्रांतध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तिवारी के आव्हान पर मध्य प्रदेश के समस्त विधायकों को 2005 से बंद की गई पुरानी पेंशन को बहाल करवाने हेतु विधानसभा में कर्मचारियों की आवाज हक के लिए ज्ञापन दिए जा रहे हैं। \

इसी क्रम में आज शिवपुरी जिले मैं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के आव्हान पर करैरा विधायक प्रागी लाल जाटव को मधुसूदन तिवारी, प्रवीण शर्मा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन दिया गया। यहां पेंशन संघ के द्वारा विधायक से मांग की गई थी, लाखों कर्मचारियों की आवाज को आप विधानसभा के पटल तक पहुंचाएं एवं सरकार से मांग करें कर्मचारियों की आत्मा पुरानी पेंशन जो बुढ़ापे का सहारा होती है, उसे बहाल करवाने विधानसभा में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की आवाज उठाये । 

विधायक प्रागीलाल जाटव द्वारा संघ को आश्वस्त किया गया कि मैं आपकी आवाज को विधानसभा के माध्यम से सरकार तक पहुंचाऊंगा मैं आपकी मांग के समर्थन में आपके साथ हूं। ज्ञापन देते समय रामबरन सिंह लोधी, सुल्तान बेग मिर्जा, जितेंद्र सिंह बेस, राजेश्वर राम बैरागी, आसिफ खान, नीरज गुप्ता, बलिराम जाटव, शिवराम गुप्ता, मोहन सिंह लोधी,सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments: