मामला छतरपुर में युवती को न्याय दिलाने के एवज में द्ववेषपूर्ण भावना से दर्ज हुए प्रकरण काशिवपुरी-मप्र के छतरपुर जिले में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष कृष्णा पटेल, प्रदेश सचिव नरेन्द्र पटेल एवं अन्य सदस्यों पर दर्ज झूठे मामलों को लेकर शिवपुरी जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर ओबीसी महासभा जिला शिवपुरी के द्वारा इस घटना का विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा और मामले में निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की।
सौंपे गए ज्ञापन में ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह रावत ने बताया कि मप्र के छतरपुर जिले में ब्रह्मेश्वर धाम के पुजारी लवलेश तिवारी के द्वारा धार्मिक कांड के नाम पर 20 वर्षीय युवती को डरा-धमकाकर, मंत्र सिद्धि के द्वारा मृत्यु का भय दिखाकर शारीरिक शोषण, कामेच्छा चरोत्कर्ष, हैवानियत के वशीभूत होकर मानवता और मानवीय धर्म को हासिये पर रखते हुए एक युवती के द्वारा लगाए गए आरोप की एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना प्रभारी से मिले लेकिन इसी बीच इस घटना के 27 घंटे के बाद ही ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा युवती को न्याय दिलाए जाने की मांग पर अड़े रहने के बाद एफआईआर दर्ज की गई।
परिणामस्वरूप ओबीसी समाज के प्रति द्वेष की भावना से ग्रसित वर्तमान प्रदेश सरकार एवं ब्रह्मेश्वर धाम के अनुयायियों के दबाब में ओबीसी महासभा के जिला ओबीसी अध्यक्ष कृष्णा पटेल, प्रदेश सचिव नरेन्द्र पटेल एवं अन्य सदस्यों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है इससे ओबीसी महासभा के सभी सदस्यों एवं पिछड़ा वर्ग के युवा प्रबुद्धजनों में रोष व्याप्त है और इस मामले में ओबीसी महासभा जिला शिवपुरी के पदाधिकारियों के द्वारा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन कलेक्ट्रेटर पहुंचकर रैली निकालते हुए डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
यहां मुख्यमंत्री से मांग की गई कि उक्त घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराए जाने हेतु 3 कार्य दिवस के भीतर न्यायिक जांच एजेंसी के प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें जिससे ओबीसी महसभा के कार्यकर्ताओं को संवैधानिक नियमों के अनुरूप समुचित न्याय प्राप्त हो सके अन्यथा की स्थिति में ओबीसी महासभा को आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा हेमंत यादव, गिर्राज दुलारा, भंमरचंद्र, केपी वर्मा, दुबेजी बाथम, कमलकिशोर कोड़े, रविंद्र कोड़े, रामस्वरूप वर्मा एडवोकेट, दिनेश पाल, अनिल कुशवाह, राजू गोयल, नेपाल बघेल, अजय सिंह, मुकेश यादव, कुबेर यादव, रानू लोधी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment