जन समस्याओं का निराकरण कर समर्पण संग्रहण अभियान भी चलायाशिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे समर्पण निधि अभियान को सफल बनाने और उसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो इसे लेकर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के द्वारा कोलारस मंडल के राई सेक्टर एवं भड़ौता सेक्टरों की बैठक ली और बताया कि किस प्रकार से भाजपा पार्टी के द्वारा समर्पण निधि के माध्यम से लोगों को जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राई सेक्टर व भडा़ैता के सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीण लोगों से संपर्क बनाए रखें और देखें कि किस प्रकार से शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने में कहां कोई परेशानी हो रही है, साथ ही शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ दिलाया जाऐ, यदि क्षेत्र में मूलभूत कोई समस्या है तो इसके लिए अवगत कराया जावे ताकि क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जावे। इस दौरान मंडल के सेक्टर राई व भड़ौता के कार्यकर्ताओं ने अपनी कुछेक समस्याऐं भी बताई
जिसका मौके पर ही कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के द्वारा निराकरण किया गया और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह क्षेत्र के लोगों की भी समस्याओं को सुने और उन्हें इंगित करते हुए बताए ताकि लोगों की समस्याओं का भी निराकरण किया जा सके। इस अवसर पर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के निर्देशन में ही राई व भडा़ैता सेक्टर में समर्पण निधि अभियान के तहत लोगों को जोड़कर समर्पण राशि भी संग्रहण की।
No comments:
Post a Comment