---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 21, 2022

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी दौरा आज, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल



कलेक्टर, एसपी ने किया केन्द्रीय मंत्री के आगमन स्थल का निरीक्षण, देखी व्यवस्थाऐं

शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय दौरे पर आज मंगलवार को शिवपुरी आ रहे हैं। सिंधिया के दौरे को लेकर कलेक्टर अक्षय कुमार, एसपी राजेश सिंह चंदेल ने अधिकारियों के साथ पिछोर व खनियांधाना में कार्यक्रम स्थल व हैलीपेड स्थल का जायजा लिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान मंगलवार को हैलीकॉप्टर से 12:30 बजे पिछोर आएंगे यहां से वह प्रदेश महामंत्री रणवीरसिंह रावत के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे। 

शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद केन्द्रीय मंत्री सिंधिया दोपहर 1:20 बजे पिछोर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ करेंगे। यहां से वह रामकृष्ण पाराशर व पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता के यहां शोक संवेदना व्यक्त करेंगे पहुंचेगे, यहां से वह भैया साहब लोधी के निवास  पर पहुंचकर सौजन्य भेंट करेंगे। दोपहर 2:20 बजे मंत्री सिंधिया पिछोर से मुहारीकला जाएंगे यहां स्व.महाराजसिंह लोधी व बसंती लोधी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के यहां शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद मंत्री सिंधिया सिंधिया हैलीकॉप्टर से कुंडलपुर दमोह के लिए रवाना हो जाएंगे।

No comments: