---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 27, 2022

कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं पूंजी से चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा : प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती


भाजपा जिला संगठन की बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों एवं सहयोग निधि के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर हुई चर्चा

शिवपुरी। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन के सशक्तीकरण के लिए दिया। उनके जन्मशताब्दी वर्ष में प्रदेश संगठन ने विस्तार और सृदढीकरण के लिए बूथ विस्तारक अभियान चलाया है, अत्यधिक सफल रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर 1 से 15 मार्च तक चलने वाला समर्पण निधि का विशेष अभियान भी बूथ विस्तारक योजना की तरह ही सफलता की ऊचाईयां छुएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं पूंजी से चलने वाली पार्टी है। भाजपा सत्ता से नहीं अपने देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के दम पर, जनता के लिए, जनता द्धारा चलाई जाने वाली राष्ट्रवादी पार्टी है। यह बात ग्वालियर संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने भाजपा जिला संगठन की बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों एवं सहयोग निधि के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर हुई चर्चा के दौरान कही। 

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री भाजपा डॉ.राघवेन्द्र शर्मा ने भी अपना संबोधन दिया। जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्र से प्रदेश को ऐतिहासिक सफलता मिली है, इसी तरह हमें पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं के परिश्र के बल पर हम सभी 1 से 15 मार्च तक चलने वाला समर्पण निधि विशेष अभियान भी बूथ विस्तारक योजना की तरह सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। इस दौरान समर्पण निधि के दिए गए लक्ष्य को समय सीमा से पहले पूर्ण करने पर किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरूप्रीतसिंह चीमा व हरिओम रघुवंशी का सम्मान किया गया। आभार महामंत्री पृथ्वीराज जादौन ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान मंच पर संगठन प्रभारी उमेश शुक्ला, मंत्री नरेंद्र बिरथरे, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जसवंत जाटव, सुरेश राठखेड़ा राज्यमंत्री, राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, महेंद्र यादव पूर्व विधायक, देवेंद्र जैन पूर्व विधायक, प्रीतम लोधी, वीरेंद्र रघुवंशी विधायक, कार्यकारिणी सदस्य विजय शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमनी, महामंत्री जगराम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशवसिंह तोमर सहित सभी मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी व सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments: