---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 13, 2022

साजिद विद्यार्थी ने कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष



शिवपुरी-
नगरीय निकाय चुनावों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में शहर के पूर्व पार्षद साजिद विद्यार्थी को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बता दें कि अभी हाल ही में नगरीय निकाय चुनाव शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में होना है और ऐसे में यह मनोनयन श्री विद्यार्थी के लिए एक अवसर है जहां वह अपने संपर्कों और कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों के साथ-साथ जन-जन को जोड़कर अपने इस विजयी अभियान की शुरूआत करेंगें।

यहां बताना होगा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के निर्देश अनुसार व पिछोर विधायक पूर्व मंत्री माननीय के पी सिंह की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभय वर्मा के द्वारा शिवपुरी जिले के सक्रिय कार्यकर्ता पूर्व पार्षद साजिद विद्यार्थी को शिवपुरी कांग्रेस के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने जानकारी देते हुये बताया कि गांधी आश्रम पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा द्वारा विधायक प्रागी लाल जाटव, पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी सहित जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों और नगर के सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में साजिद विद्यार्थी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। श्री विद्यार्थी ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंाी के पी सिंह, जयवर्धन सिंह, अशोक सिंह व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए सौंपी गई जवाबदारी को कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लेकर 2023 में कांग्रेस पार्टी को संपूर्ण जिले में विजय बनाने का संकल्प लिया है और अपने समस्त सहयोगीयों के साथ सक्रियता से कार्य करते हुए समस्त चुनावों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को विजय बनाने हेतु संकल्प लिया। इस अवसर पर साजिद विद्यार्थाी के कांग्रेस पार्टी नगरीय निकाय जिलाध्यक्ष बनने पर कांग्रेसजनों के द्वारा उनका माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया गया।

No comments: