ना ही है सिंध जलावर्धन योजना की पाईप लाईन और ना ही कोई ट्यूबवैल, रहवासियों ने की समस्या निराकरण की मांगशिवपुरी- अभी गर्मी के मौसम की शुरूआत होने को ही है कि शहर में पेयजल समस्या धीरे-धीरे बढऩे लगी है। स्थानीय मनियरवासियों ने अपनी पेयजल समस्या को लेकर बताया कि यहां मनियर वार्ड न. 12 व 13 के बीच वाली लाइन (रायचंद खेड़ी रोड) पर पानी की बहुत समस्या है, जहां ना तो बोरवेल्स वाले नल आते हैं और ना ही मड़ीखेड़ा वाली जलावर्धन योजना की लाईन डाली गई है।
इन हालातों में मनियर के रहवासियों ने स्थानीय नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि मनियर क्षेत्र के वार्ड क्रं.12-13 के हालातों को स्वयं मौके पर पहुंचकर जायजा लें ताकि वस्तुस्थिति से अवगत हो सके। इस दौरान यहां के रहवासियों ने अपनी पेयजल समस्या को लेकर बताया कि लगातर कई दिनों से यहां पानी की समस्या विकराल हो रही है जहां कई लोग दूर-दराज क्षेत्रों व आसपास के खेतों से अपने लिए पीने का पानी लाकर घर-परिवार के लिए पानी उपलब्ध करा रहे है लेकिन यदि यही हालात रहे तो आगामी गर्मी के दिनों में और अधिक समस्या बढ़ जाएगी, इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता।
यहां मनियर क्षेत्र के रहवासियों में जिला व नगरीय प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर पेयजल समस्या के उचित निराकरण को लेकर शीघ्र कदम उठाए जावे ताकि स्थानय लोगों को पर्याप्त पीने का पानी उपलब्ध हो सके। यहां पेयजल समस्या से परेशान रहवासियों में मनियर के रवि कुमार राठौर, सुरेश राठौर, पातीराम कुशवाह, बंटी दीक्षित, सोनू अवस्थी, धनीराम राठौर, राजाराम राठौर, महेंद्र सेन, रवि राठौर, कपिल शर्मा, मनीष राठौर, विजय आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment