शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत रविवार को सुबह के समय कुछ लोगों ने बरातियों से भरी बस पर हमला कर बरातियों को घायल कर दिया था। यहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच—पड़ताल की तो हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों का पुलिस ने भरे बाजार जुलूस निकाला।बता दें कि दिनारा से लड़की वाले शादी करने के लिए बस से अपने रिश्तेदारों के साथ आए थे। यहां शादी में ज्ञानेंद्र व विजय गुर्जर ने खाने—पीने को लेकर लड़की वालों से विवाद किया। विवाद बढ़ता देख युवक वहां से भाग गए। लेकिन जब सुबह बारात वापस जाने लगी तो दो बत्ती चौराहे के आगे उक्त युवक अपने एक दर्जन साथियों के साथ आए और बस का रास्ता रोककर बरातियों पर हमला बोल दिया। घटना में 8—10 लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर ले आरोपितों की तलाश की यहां पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और आज कोर्ट ले जाते समय पुलिस ने आरोपितों का जुलूस निकाला और कोर्ट में पेश किया।

No comments:
Post a Comment