---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 21, 2022

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संगठन के द्वारा अतिरिक्त कार्य को लेकर जताई आपत्ति, सौंपा ज्ञापन


शिवपुरी।
जिला मुख्यालय पर स्थानीय फतेहपुर रोड़ स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संगठन के सदस्यों ने अतिरिक्त कार्य कराने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई और इस संबंध में सीएमएचओ व कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अतिरिक्त कार्य न किए जाने की बात की गई साथ ही प्रोत्साहन राशि दिलाए जाने की मांग की।

सौंपे ज्ञापन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संगठन के द्वारा बताया गया कि हम सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की स्थापना एनएचएम से संविदा आधर पर उप स्वास्थ्य केंद्र स्तरीय हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर समग्र कार्यकर्ता एवं आशाओं के दल प्रमुख के रूप में कार्य करने के लिए गई हुई थी। 

कोविड महामारी के दौरान सभी सीएचओ ने पूर्ण ईमानदारी के साथ कार्य किया और आज तक कोविड-19 टीकाकरण में अपनी सेवाएं पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से दे रहे हैं। कोविड-19 के दौरान किए गए कार्य की प्रोत्साहन राशि का आज दिनांक तक भुगतान कुछ विकासखंडों में आज दिनांक तक नहीं किया गया है। 

साथ ही 17 फरवरी को बीसी के माध्यम से एवं संदर्भित पत्र व एनएचएम मप्र के पत्र 18 पफरवरी के माध्यम से मध्यप्रदेश हेल्थ कमिश्नर एवं एमडी एनएचएम मेडम के निर्देशानुसार हमारे मूल कार्य पूर्णत: प्रभावित हो रहे हैं। वहीं सीएमएचओ द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने का काम भी सौंप दिया है जो कि हमारे मूल कर्य से अलग है। इस दैनिक ओपीडी एवं मूल कार्यों पर सीध प्रभाव पडेगा जिससे हमें आर्थिक हानि होगी। इसलिए मामले में कार्रवाई की जाए।

No comments: