---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 30, 2022

छोटे खां क्रिकेट अकादमी का नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण 01 अप्रैल से


शिवपुरी-
क्रिकेट की प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार 30 वर्षों से वरिष्ठ क्रिकेट और छोटे खां क्रिकेट अकादमी के संरक्षक छोटे खां के द्वारा कोरोना काल के हालात सामान्य होने के बाद एक बार फिर से नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 01 अप्रैल से किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 03 माह तक जारी रहेगा जिसमें प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों के बीच टूर्नामेंट कराया जाकर प्रशिक्षण शिविर का समापन माह जून में किया जाएगा।

जानकारी देते हुए छोटे खां क्रिकेट अकादमी के संरक्षक वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां ने बताया कि बीते दो वर्षोँ से कोरोना के हालात होने के कारण क्रिकेट का नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित नहीं हो सका लेकिन अब हालात सामान्य है और इन हालातों में वह क्रिकेट के योग्य खिलाड़ी जो कहीं ना कहीं अपनी प्रतिभाओं को छिपाए हुए है उन्हें बाहर निकालने के लिए ही यह तीन माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर बीते 3 माह से शहर के पोलोग्राउण्ड मैदान में आयोजित किया जा रहा है एक बार फिर से यह नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण  आगामी 01 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें 8 से 15 वर्ष तक के क्रिकेट में रूचि लेने वाले खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

यहां कोचिंग का समय प्रात: 5 से 8 बजे तक रहेगा साथ ही खिलाड़ी को सुबह दूध व हल्का आहार लेकर आना अनिवार्य है, खिलाड़ी को सफेद लोअर व टी-शर्ट पहनकर आना होगा, पानी की बोतल भी अपने साथ रखे, स्पोटर््स शू आवश्यक है, स्वयं का बैट भी होना चाहिए। वरिष्ठ क्रिकेट छोटे खां ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि बच्चों को क्रिकेट के लिए मिलने वाली सुविधाऐं एक उच्च स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में स्थापित करना मुख्य उद्देश्य है 

जिसमें अकादमी और उसके सदस्यों की बेहतरी के लिए उपयुक्त वातावरण का निर्माण किया जाए, अकादमी के खिलाड़ीयों का चहुंमुखी विकास करना, इसमें बिना आयु, जाति, वर्ग संप्रदाय के खिलाड़ी इस प्रशिक्षण शिविर में आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगें। ऐसे सभी खिलाड़ी जो इस नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना चाहते है वह टेकरी रोड़ स्थित सुपर स्पोर्ट्स पर अपना पंजीयन आवश्यक रूप से कराऐं ताकि सभी पंजीकृत खिलाडिय़ों को इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा सके।

No comments: