प्रधानमंत्री के संवाद 1परीक्षा पे चर्चा का 5वां संस्करणशिवपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का 5वां संस्करण 1 अप्रैल, 2022 को आयोजित होगा। इस आयोजन को लेकर केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी के प्राचार्य को जिला शिवपुरी का नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अप्रैल, 2022 को परीक्षा पे चर्चा के 5वें संस्करण के दौरान दुनिया भर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शिवपुरी जिले में भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में छात्र भाग ले सकें। इस कार्यक्रम में भारत और विदेशों के करो?ों छात्र, शिक्षक और अभिभावक वर्चुअल तौर पर भागीदारी करेंगे।
इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी शिवपुरी के प्राचार्य एस के शर्मा ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा एक बहु-प्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री एक जीवंत कार्यक्रम में अपनी अनूठी आकर्षक शैली में परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित छात्रों द्वारा पूछे गए गए सवालों के जवाब देते हैं। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन (डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया), रेडियो चैनलों, टीवी चैनलों, एडुमिनोफइंडिया, नरेन्द्र मोदी, पीएमओ इंडिया, पीआईबीइंडिया के यूट्यूब चैनलों सहित डिजिटल मीडिया, दूरदर्शन नेशनल, मायगॉवइंडिया, डीडीन्यूज, राज्यसभा टीवी, स्वयं प्रभा पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। शिवपुरी में इस कार्यक्रम की आवश्यक सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
यह कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। पीपीसी के पहले तीन संस्करण नई दिल्ली में टाउन-हॉल इंटरएक्टिव प्रारूप में आयोजित किए गए थे। प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण परीक्षा पे चर्चा 1.0 16 फरवरी, 2018 को आयोजित किया गया था। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ उक्त विचार-विमर्श कार्यक्रम का दूसरा संस्करण परीक्षा पे चर्चा 2.0 29 जनवरी, 2019 को और तीसरा संस्करण 20 जनवरी, 2020 को आयोजित किया गया था। कोविड 19 महामारी के कारण, चौथा संस्करण 7 अप्रैल, 2021 को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

No comments:
Post a Comment