ग्वालियर के डॉ. दीपक चौपड़ा ने किया 232 मरीजों का इलाजशिवपुरी। जनकल्याणकारी सामाजिक कार्यों में पूर्ण समर्पित भावना के साथ विगत अनेक वर्षों से सक्रिय मॉ राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति, शिवपुरी द्वारा आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रंखला में 71 वें चिकित्सा शिविर का आयोजन स्व. श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू की स्मृति में झांसी बंदुक घर के सौजन्य से नि:शुल्क एलर्जी एवं अस्थमा रोग चिकित्सा शिविर के रूप में दिनांक 27 मार्च को मंगलम भवन पोलोग्राउण्ड के सामने, शिवपुरी में आयोजित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में ग्राम न्यायालय के न्यायधीश एवं रजिस्ट्रार जिला न्यायालय उमेश कुमार भगवती, शिविर प्रयोजक झांसी बंदुक घर के सुरेन्द्र साहू तथा रोगियों के जाचं एवं उपचार हेतु ग्वालियर से पधारे डॉ. दीपक चौपडा ने मंचासीन होकर मॉ राज राजेश्वरी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष कृष्णदेव गुप्ता द्वारा मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया।
शिविर का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने इस प्रकार के शिविरों को पीडित मानवता की सेवा में एक परोपकार का कार्य निरूपित किया तथा लोगों को ध्वनि प्रदूषण से बचाव का आव्हान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष न्यायाधीश उमेश कुमार भगवती ने स्वास्थ्य शिविरों के रूप में इस प्रकार के जनकल्याणकारी सेवा कार्यों को ईश्वर की अराधना का एक स्वरूप बताया। डॉ. दीपक चौपडा ने कोरोना के पुराने मरीजों की समस्याओं का समाधान करते हुए स्पाईरोमीटर द्वारा संास की जांच भी कराई गई। इस अवसर पर मंगलम संस्था की तरफ से रोगियों को इन्हैलर नि:शुल्क वितरित किये गये।
कार्यक्रम के अंत में समिति के संरक्षक रामशरण अग्रवाल ने शिविर में सहयोग हेतु मंचासीन अतिथियों डॉ. दीपक चौपडा, मंगलम, उपस्थित अतिथियों तथा पत्रकार बंधुओं डॉ. मैथिलीशरण मिश्र, अमन गोयल, कृष्णदेव गुप्ता, मुन्ना बाबू गोयल, आलोक गोयल, रमन अग्रवाल, हरीओम गर्ग, धर्मेन्द्र जैन, सुशील गोयल, कपिल सहगल, गोपालदास बंसल, देवेन्द्र मित्तल, धनीराम सैन,अन्वेष सोनी, विष्णु बसंल (चाय वाले), देवकीनन्दन शर्मा, राजकुमार बिंदल, विष्णु सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु खण्डेलवाल, गोपालदास अग्रवाल तथा भारी संख्या में उपस्थित एलर्जी एवं अस्थमा के रोगियों के प्रति अभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment