---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 8, 2022

सहरिया वनवासी छात्रावास में 12वी के छात्रों का हुआ विदाई समारोह



शिवपुरी-
घर से दूर रहकर सहरिया वनवासी बालक छात्रावास में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के वह बालक जिन्होंने 12वीं की परीक्षा दे रहे है और वह अपना भविष्य बनाने के लिए अब छात्रावास से आगे बढऩे जा रहे है। ऐसे इन सभी 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन छात्रावास परिसर में किया गय। यहां कुंजविहारी चतुर्वेदी सदस्य छात्रावास समिति द्वारा इन छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इन्हें रामचरित मानस और श्रीराम दरबार भेंट किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के नगर और जिला समिति सदस्य उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी रिटायर प्राचार्य महू व एड वीरेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि थे जिनका स्वागत दामोदर वर्मा के द्वारा किया गया। यहां इन छात्रों के विदाई समारोह पर भावुक हुए इनके पालक के रूप में छात्रावास प्रबंधक मुकेश कर्ण भी भावुक होते हुए नजर आए क्योंकि उनके मार्गदर्शन में ही इन छात्रों की नियमित दिनचर्या चल रही थी लेकिन खुशी भी थी कि आज यह सहरिया वनवासी बालक अपने नए भविष्य को संवारने के लिए आगे बढ़ रहे है। 

इस दौरान सहरिया वनवासी बालक छात्रावास के अधीक्षक हरज्ञान प्रजापति के द्वार भी इन 12वीं के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए विदा किया गया व विश्वास दिलाया कि जब भी कुछ बन जाओ और यदि आवश्यकता पड़े तो इस सहरिया वनवासी बालक छात्रावास में अवश्य आना ताकि अन्य लोग भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सके। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मुकेश कर्ण के द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments: