---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 8, 2022

महिला दिवस पर महिलाओं कर्मचारियों ने थामी याताायात की कमान


एसपी राजेश सिंह चंदेल व यातायात प्रभारी रणवीर यादव की मौजूदगी में महिलाओं ने संचालित किया याताया अभियान

शिवपुरी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में व्यवस्थित यातायात की कमान महिला पुलिस कर्मचारियों के द्वारा संभाली गई। यहां पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में यातयात प्रभारी रणवीर यादव के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए शहर के माधवचौक चौराहा, ग्वालियर वायपास चौराहा, पोहरी रोड़ चौराहा व गुना वायपास चौराहे पर महिलाकर्मियों को तैनात किया गया जिन्होंने बखूबी यातायात की कमान संभाली। 

इस दौरान महिला कर्मचारियों ने यहां बिना हेल्मेट व तीन बैठाकर बाइक चलाने वालों को रोककर उन्हें समझाइश दी व यातायात के नियमों से अवगत कराया। वहीं महिला कर्मचारियों ने हेल्मेट व मास्क लगाकर बाइक चलाने वाले को भी गुलाब का फूल देकर अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया। वहीं समाजसेवियों व नागरिकों ने भी महिला पुलिस कर्मियों का फूल माला देकर सम्मान किया और उनके कार्य को सराहा। वहीं समाजसेवी रवि गोयल ने महिला पुलिस नारी शक्ति को ऑन ड्यूटी पौधा देकर उसके काम को नमन किया एवं नारी शक्ति का सम्मान किया। इस तरह यातायात विभाग के द्वारा भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला पुलिसकर्मियो को यातायात की कमान देकर मनाया गया।

No comments: