शिवपुरी-जल जीवन मिशन के तहत मड़ीखेड़ा समूह जल प्रदाय योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र कोलारस के ग्राम लेवा, रिजोदा और ग्राम मोहरा में प्रस्तावित उच्चस्तरीय टंकियों के निर्माण कार्य प्रारम्भ किये जाने से पूर्व भूमि पूजन कार्यक्रम क्षेत्रीय सांसद कृष्णपाल सिंह यादव गुना शिवपुरी लोकसभा के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक कोलारस वीरेन्द्र रघुवंशी विधानसभा क्षेत्र कोलारस की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस दौरान यहां कोलारस ब्लॉक के तीनो गांव में अमित पांडे आर.ई.एवं मनीष श्रीवास्तव एफ.ई.की देखरेख मे आईएसए (ह्यूमन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन)के सहयोग से और पीआईयू से श्रीमती कहकशां खान के साथ सम्पूर्ण टीम ने कार्यक्रम को गरिमामयी बनाये जाने हेतु तीनो ग्रामों के कार्यक्रम मे भरपूर सहयोग प्रदान कर भूमिपूजन कार्यक्रम को सफल बनाने मे एकजुटता की एक मिशाल कायम कर यह साबित कर दिया कि जल जीवन मिशन ही सर्वोपरी है।
तीनो ग्रामों में कार्यक्रम का श्रीगणेश क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के द्वारा पूजा वंदना के साथ नारियल फोड़कर भूमिपूजन कार्य शुरू कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ने मड़ीखेड़ा समूह जल प्रदाय सम्पूर्ण योजना का श्रेय जल निगम और एल एण्ड टी कंपनी को देते हुए कहा की हम आशा करते हैं वर्ष 2023 तक समस्त गांव मे घर घर पीने का शुद्ध जल उपलब्ध हो, उन्होंने अपने उद्बोधन को आगे बढ़ाते हुए कहा माननीय प्रधानमंत्री ने पूरे देश मे शुद्ध जल उपलब्ध हो, इसके लिये अलग से जल मंत्रालय का गठन किया, जिसके माननीय शेखावत जी मंत्री हैं, यहाँ एक बात संज्ञान मे लाना उचित होगा कि क्षेत्रीय सांसद डॉ.के.पी.यादव से असलम खान के द्वारा विशेष निवेदन कर अवगत कराया की खेतों मे खड़ी फसल के कारण एलएण्डटी कंपनी को कार्य करने में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे समय सीमा मे सम्पूर्ण कार्य कराया जाना संभव नहीं है
उन्होंने आग्रह को स्वीकारते हुए पत्र के माध्यम से अवगत कराने को कहा है। कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में असलम खान मैनेजर जल निगम, योगेंद्र सिंह मैनेजर आईएसए, ओमप्रकाश वर्मा कोर्डिनेटर एवं ग्राम रिजोदा में राजकुमार कुशवाह एवं रामकिशन कुशवाह कम्युनिटी मोबिलाइजर, ग्राम मोहरा मे राजू कुशवाह और हेमंत शर्मा कम्युनिटी मोबिलाइजर एवं ग्राम लेवा में गोपाल कुशवाह एवं मोनिका शर्मा कम्युनिटी मोबिलाइजर ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे तीनो गांव में में भागीदारी के साथ उपस्थिती दर्ज करायी।
No comments:
Post a Comment