---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 1, 2022

जानकी सेना संगठन द्वारा माधवचौक पर किया गया रूद्राभिषेक व किया ठण्डाई का वितरण


शिबपुरी। 
समाजसेवा और जनसेवा के कार्यों में कार्यरत सेवाभावी जानकी सेना संगठन के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के बीचों बीच माधवचौक चौराहे पर रूद्राभिषेक किया गया एवं नगर के श्रद्धालुओं के लिए दूध ठण्डाई का वितरण किया गया। यहां राष्ट्रशांति महाअभियान के तहत सेवाभावी जानकी सेना संगठन के द्वारा स्थानीय माधवचौक चौराहे पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूद्राभिषेक एवं दूध ठण्डाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के द्वारा अपनी टीम के साथ मिलकर यहां रूद्राभिषेक किया गया व दूध ठण्डाई का वितरण किया गया। 

जानकरी देते हुए मनोज शर्मा ने बताया कि जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के द्वारा संगठन सदस्यों के साथ मिलकर राष्ट्रीय संगठन विस्तारक महामण्डलेश्वर श्रीपुरूषोत्तदास जी महाराज के पावन सानिध्य में जानकी सेना संगठन के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर भव्य रुद्राभिषेक और विशाल दूध की ठंडाई का वितरण किया गया। यहां समस्त जानकी सेना संगठन के संस्थापक जन, वरिष्ठ जन, महिला सदस्य बहनें, पदाधिकारी जन, सदस्यजनों से आग्रह किया गया है कि वह माधवचौक चौराहे पर आयेाजित रूद्राभिषेक एवं 11 क्विंटल दूध ठण्डाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समस्त शहरवासियों, धार्मिक प्रेमीजनों से इस पुण्य कार्यक्रम का शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

No comments: