बीआरसीसी कार्यालय में हुआ विकासखण्ड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजनशिवपुरी/पोहरी। संसारभर के जितने भी देश आगे बढ़े हैं उन्होंने शिक्षा को महत्व दिया है। शिक्षा ही वह चीज है जो देश को आगे लेकर जाती है। आपके द्वारा चाहे साइंस हो, मैथस या लैग्बेज तीनों ही सेक्टर में अच्छा काम किया गया है। आपने जितनी मेहनत और जिम्मेदारी इन्हें बनाने में दिखाई है वह निश्चित ही काबिलेतारीफ है। यदि आप इतनी ही जिम्मेदारी के साथ बच्चों पर भी मेहनत करेंगे तो देखेंगे कि कुछ समय के बाद ही हमारे देश में स्थिति बदल जाएगी, उक्त उद्गार पोहरी एसडीएम राजन वी नाडिया द्वारा बीआरसीसी कार्यालय पोहरी में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय टीएलएम मेला में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किया।
एसडीएम श्री नाडिया ने आगे कहा कि आप लोग जो कर रहे हैं यदि बच्चे इसे ढंग से सीखेंगे और समझेंगे तो यह उनके जीवन में बहुत आगे तक काम आएगा। आप ज्यादा से ज्यादा नए-नए तरीके अपनाइए जिससे बच्चों को सरल भाषा में समझ में आ सके। कई बार चीजें इतनी कठित हो जाती हैं कि समझ ही नहीं पाते कि यह क्या है? श्री नाडिया ने यूके्रन का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे देश के हजारों बच्चे वहां डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि जब यह बच्चे हमारे देश की परीक्षा में बैठते हैं तो बड़ी संख्या में यह बच्चे क्वालिफाई भी नहीं कर पाते। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे देश ने मेडीकल के क्षेत्र में बहुत अच्छा किया है कि विदेशों में पढ़ाई करने वाला डॉक्टर भी कम्पाउण्डर बनकर रह जाता है। इसी तरह से हमें अन्य क्षेत्र चाहे वह स्पोर्ट्स हो या फिर साइंटिस्ट इन्हें भी आगे ले जाने की जरूरत है।
खासबात यह है कि सभी की शुरूआत यहीं प्राइमरी और मिडिल से होती है। यदि यहां बिगड़ गया तो वह आगे नहीं जा सकता। तो आप लोग देश की नींव को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। आप लोग बच्चे रूपी पौधे को पानी दे रहे हैं, खाद दे रहे हैं और उसे पेड़ बनाने का जो काम कर रहे हैं उसके लिए बहुत-बहुत बधाई आप ऐसे ही काम करते रहिए। यहां बता दें कि शुक्रवार को बीआरसीसी कार्यालय पोहरी में विकासखण्ड स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन किया गया जिसमें पोहरी के तीनों जन शिक्षा केन्द के अलग-अलग विद्यालयों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गईं।
प्रदर्शनी मेंं चित्रों के माध्यम से सरल भाषा में बच्चों को कैसे पढ़ाया जाए जिससे बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े इसका प्रदर्शन किया गया। एसडीएम द्वारा सभी प्रदर्शनियों का निरीक्षण कर शिक्षकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। इन प्रदर्शनियों को बनाने में शिक्षकों के अलावा छात्रों की भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर बीआरसी अचल सिंह कुशवाह, बीईओ मोतिलाल खंगार, अजय शंकर त्रिपाठी, बृजमोहन बाथम सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन भरत धाकड़ द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment