---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 11, 2022

विभिन्न कार्य क्षेत्रों मे अपने कार्यों से अग्रणीय होकर काम कर रही हैं महिलाऐं : कमाण्डेट सुरेश कुमार यादव


महिलाओं के उत्थान को लेकर सीआरपीएफ सीआईएटी संस्थान परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

शिवपुरी-आज के समय में महिलाऐं विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणीय रहकर अर्ततराष्ट्रीय महिला दिवस जैसे कार्यक्रमों को सार्थक कर रही है यही वजह है कि सीआरपीएफ सीआईएटी संस्थान में भी महिलाऐं आगे आकर सेना में आकर देश के प्रति अपना समर्पण विभा दिखा रही है अब महिलाऐं अबला नहीं बल्कि सबला की भांति आगे बढ़ रही है वह आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान देकर अन्य लोगों के लिए प्रेरणा देने का काम कर रही है। उक्त उद्गार व्यक्त किए सीआरपीएफ सीआईएटी संस्थान के महानिरीक्षक/प्राचार्य गिरीश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित महिलाओं के उत्थान कार्यक्रम में कमाण्डेट सुरेश कुमार यादव अपना संबोधन दे रहे थे। 

इस अवसर पर संस्थान के कैंप परिसर में रहने वाली महिलाओं और कैंप से बाहर रहने वाले जवानों की महिलाओं ने गिरीश कुमार महानिरीक्षक/प्राचार्य के मार्गदर्शन में महिला उत्थान को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस् के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कर महिला दिवस् को बहुत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस कार्यक्रम के दौरान रंगोली, गीत, नृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए। 

कार्यक्रम के समापन में जलपान की व्यवस्था भी की गयी । आयोजन में कैंप परिसर में रहने वाली सभी महिलाओं को महिलाओं से जुड़ी समस्याओं से जागरूक कराया। अंत मे उपाध्यक्षा श्रीमती   कुसुम यादव  ने प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर विजेताओं को पुरस्कृत किया और सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ाया।

सीआईएटी संस्थान मे मनाया गया आज़ादी का अमृत महोत्सव

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला के तहत, देश की हिफाजत व देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीआरपीएफ सीआईएटी परिसर में एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 18 वर्ष तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका रखा गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आदित्य सिंह कंसाना पुत्र स.उ.नि. शंभू सिंह कंसाना, द्वितीय पुरस्कार रिद्धिमा पुत्री दिनेश उप कमांडेंट तथा तृतीय पुरस्कार सोनाक्षी पुत्री संतोष मुराई सहा.कमांडेंट के द्वारा अर्जित किया गया। कार्यक्रम के समापन मे जलपान की व्यवस्था की गयी थी। मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम यादव उपाध्यक्ष कावा सीआईएटी के द्वारा सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा आजादी की अहमियत के बारे में बताया।

No comments: