शिवपुरी- नगर पालिका शिवपुरी क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार के लगे बैनर-होर्डिग्स के यूं तो ठेके हो गए है बाबजूद इसके आज भी इन नियमों को धता बताते हुए अलग-अलग लोगों, संगठनों, विभिन्न संस्थानों के द्वारा अपनी मनमर्जीपूर्वक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपने-अपने बैनर-होर्डिग्स लगाए गए है जो कि न्यायोचित नहीं है। इसे लेकर अब नए बैनर-होर्डिग्स वाले संबंधित ठेकेदारों ने इसे लेकर नगर पालिका सीएमओ को शिकायत दर्ज कराई है और ऐसे अवैध बैनर-होर्र्डिग्स वाले संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की बात कही है।
इन हालातों में ऐसे लोग या संस्थाऐं जिन्होंने बिना अनुमति के ही अपने प्रचार-प्रसार को लेकर यह बैनर-होर्डिग्स लगाए है वह अपने बैनरों को वहां से हटा लें अन्यथा नपा के द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के तहत इन्हें जब्ती में लिया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक खंबों, चौराहों, बांस-बल्लियों पर लगाए गए बैनरों को भी हटाया जाएगा क्योंकि यह सभी बिना किसी अनुमति के नगर में संबंधित बैनर-होर्डिग्स ठेकेदारों को उनके व्यावसाय में नुकसान पहुंचा रहे है और इससे नगर पालिका के राजस्व को भी क्षति पहुंच रही है।
इन हालातों में अब नगर पालिका के द्वारा संबंधित ठेकेदारों के द्वारा की गई शिकायत पर शीघ्र ही अभियान चलाकर ऐसेे संस्थानों और निजी बैनरों के प्रमुखों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की जाएगी साथ ही जांचा जाएगा कि किस शासकीय संपत्ति खंबे व अन्य स्थानों पर पर बिना अनुमति के यह बैनर लगाए है उनका साईज और समय निर्धारण कर वसूली भी की जाएगी। संबंधित बैनर-होर्डिग्स के नवीन ठेकेदारों ने माधवचौक चौराहा, झांसी तिराहा, अस्पताल चौराहा, गुना-ग्वालियर वायपास, सहित अन्य क्षेत्र जहां अनुमति प्राप्त बैनर-होर्डिग्स मौजूद है वहां ही अधिकृत बैनर लगाए जाए अन्यथा संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही कर ना केवल बैनर पोस्टर जब्त किए जाऐंगें बल्कि संबंधित से नियम उल्लंघन को लेकर वसूली भी की जाएगी।

No comments:
Post a Comment