---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 30, 2022

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नरवर की विभिन्न समस्याओं को लेकर दिया धरना, किया प्रदर्शन


क्षेत्रीय विधायक प्रागीलाल की मौजूदगी में सैकड़ों कांग्रेसी हुए शामिल, सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी/नरवर। नरवर तहसील मुख्यालय पर ब्लॉक कॉग्रेस कमेटी के बैनर तले क्षेत्रीय विधायक प्रागीलाल जाटव की अगुआई में लगभग 40 ग्रामों से एकत्रित कॉग्रेसियो ने नरवर में पदस्थ रेत व पुलिस वाला भूमाफिया तथा हालही के नगर परिषद निर्वाचन में की धांधली एवं अन्य क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर एक विशाल रैली लोढी माता मंदिर से नगर के मिडिल स्कूल रोड, गणेश बाजार, सदर बाजार, गॉधी स्मारक, नयाबसस्टेण्ड होते हुये तहसील कार्यालय के करीब पहुॅची जहॉ पर लगभग एक हजार की भीडभाड वाले जनसमुदाय को संबोधित करते हुये क्षेत्रीय विधायक प्रागीलाल जाटव ने पिछले दिनों हुये नगर परिषद के चुनावों में नरवर के टी.आई मनीष शर्मा, तहसीलदार नरवर व एस.डी.एम करैरा द्वारा की गई धांधली एवं भ्रष्टाचारों को लेकर रोष व्यक्त करते हुये कहा कि अन्याय के विरूध जनता एक हाथ में लाठी लेकर लडना जानती है 

जाटव ने कहाकि अन्याय के विरूध में इन्हें निपटाकर छोडूगा जाटव ने कहाकि आम जनता ने मुझे सेवा का कार्य सौपा है पिछले दिनों कोरोना एवं बाढ़ पीडितों की सेवा में पार्टीजनों ने बढ़चढ़कर भाग लिया है। इस मौके पर क्षेत्र के पूर्व विधायक लाखनसिंह बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश गोस्वामी, सुरेन्द्र सोनी, सपना धर्मेन्द्र कुशवाह आदि ने भी नरवर के विवादित अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें शीघ्र नही सुधरने पर ठीक करने की बात कही। इस ज्ञापन में कॉग्रेसियों ने नगर परिषद निर्वाचन में धांधली, विघुत विभाग की अवैध वसूली, अवैध उत्खनन, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे, निराश्रित व विधवाओं को पेंषन ना दिये जाने जनपद नरवर में निर्माण कार्यो में भारी भ्रष्टाचार करने आदि को लेकर 12 सूत्री ज्ञापन राज्यपाल महोदय के नाम से प्रभारी तहसीलदार रूचि अग्रवाल को कॉग्रेसी मंच पर ही सौपा गया।

No comments: