यातायात प्रभारी ने स्वयं संभाली कमान, किए कई बसों के चालान, बिना पूर्ण दस्तावेज के नहीं चल सकेंगी यात्री बसेंशिवपुरी- लगातार यातायात विभाग के द्वारा आमजन की सुरक्षा दृष्टि और यातायात नियमों के पालन के साथ बसों का संचालन हो इसे लेकर नियमित रूप से यातायात प्रभारी रणवीर यादव के द्वारा स्वयं कमान संभालने के बाद बस चैकिंग अभियान जारी है जिसमें कई वह बसें जिनमें दस्तावेज व अन्य कमियां पाई गई ऐसी बसों के ना केवल चालान काटे गए बल्कि संबंधित बस मालिक को यह चेतावनी भी दी गई कि बिना दस्तावेज पूर्ण किए कोई भी बस शहर में संचालित नहीं होगी। इसलिए यातायात विभाग के नियमों का पालन करें और नियमों के मुताबिक ही यात्री बसों का संचालन करें अन्यथा लगातार कार्यवाही होने से संबंधित बसों को जब्त करने की कार्यवाही भी की जा सकेगी।
पोहरी चौराहे पर चलाया बस चैकिंग अभियान
पोहरी चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा बसों पर चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान कई कमियां पुलिस को मिली साथ ही पुलिस ने उन बसों पर कार्रवाई की। शहर के पोहरी चौराहे पर यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने अपने स्टाफ के साथ चेकिंग अभियान चलाया बताना होगा कि लगातार शहर में बढ़ रही दुर्घटनाओं के चलते चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में शहर के पोहरी चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा बसों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, बताना होगा कि बसों में जो भी कमियां कागज की पाई गई एवं फिटनेस से संबंधित कमियां जिन बसों पर पाई गई उन पर चालानी कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और बस मालिकों को हिदायत दी है कि अपने पूरे कागजों के साथ बस को चलाएं, पिछले कुछ दिनों में हुई दुर्घटनाओं के चलते गुना बाईपास से ग्वालियर बायपास तक बसों को रोककर सवारी भरने से मना किया गया है और जो लोग सवारी भरते पाए जाते हैं उन पर भी यातायात पुलिस द्वारा लगातार चालानी कार्रवाई की जाती है।
स्कूल बसें भी आना चाहिए चैकिंग के दायरे
एक ओर जहां यातायात विभाग के द्वारा यात्री बसों को लेकर चैकिंग अभियान चलाया गया है तो वहीं अब अप्रैल माह से नए शिक्षण सत्र की शुरूआत भी प्रायवेट स्कूलों में होने जा रही है। ऐसे में यातायात विभाग को चाहिए कि केवल यात्री बसें ही नहीं बल्कि इस चैकिंग के दायरे में वह स्कूल बसें भी आना चाहिए जो लगातार अपने किराए को बढ़ाकर जहां बच्चों के अभिभावकों पर बोझ बढ़ा रहे है तो वहीं यह बसें भी यातायात विभाग के नियमों का पालन ना करती है ऐसी बसों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही होना चाहिए। बता दें कि लगातार स्कूल संचालकों के द्वारा बसों के किराए में वृद्धि की जा रही है लेकिन सुविधाओं के नाम पर इन स्कूलों बसों में बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इस व्यवस्था में भी सुधार होना चाहिए जब बढ़े हुए भुगतान किए जा रहे हो तो उसका लाभ भी बच्चों को मिलना चाहिए और जो इन अर्हताओं को पूर्ण ना करें उनके विरूद्ध कार्यवाही भी आवश्यक है।
इनका कहना है-
यातायात नियमों के मुताबिक ही बसों का संचालन किया जाएगा और जो बसें नियमों का पालन नहीं करेगी उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। अभी बसों के दस्तावेज और फिटनेस, परमिट आदि दस्तावेजों को भी देखा जा रहा है कमियां पाए जाने पर पहले चालानी कार्यवाही बाद में भी यदि कोई सुधार ना किया गया तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
रणवीर यादव
यातायात प्रभारी, शिवपुरी

No comments:
Post a Comment