ओमकार इवेन्ट्स के द्वारा आयोजित 11 कैटेगिरी में प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभाशिवपुरी- संजने-संवारने की शौकीन महिलाओं के लिए उनके ही क्षेत्र में आगे आकर प्रतिभा निखारने का अनुकरणीय कार्य ओमकार इवेन्ट्स के द्वारा स्थानीय होटल मातोश्री में किया गया। जहां 11 कैटेगिरी में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें बेस्ट ब्यूटीशियन ब्राइड खुशी दुबे व नैंसी पत्नि दीपेश(शंटु)राठौर युवा व्यावसाई बेस्ट ब्यूटिशियन चुनी गई। यहां प्रतियोगिता में शामिल होकर ब्राईडल व मेकअप आर्टिस्टि ब्यूटीशियन के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नैंसी राठौर ने यह पुरूस्कार प्राप्त किया।
यहां प्रतिभागियों का निर्णय करने के लिए संजने-संवारने में शामिल विशेषज्ञ निर्णायकों में जज श्रीमती खुशी खान, श्रीमती मोना ढींगरा, श्रीमती सनोवर खान रहीं। जानकारी देते हुए ओमकार इवेन्ट्स के संचालक राम गुप्ता ने बताया कि बेस्ट ब्यूटीशियन ब्राइड एवं बेस्ट ब्यूटिशियन को लेकर महिलाओं को उनके ही क्षेत्र की प्रतिभा निखारने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 11 कैटेगिरी में प्रतिभाओं ने भाग लिया।
इस दौरान यहां विशेष रूप से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा शिवहरे मौजूद रही साथ ही कार्यक्रम में सह आयोजक मंडल श्रीमती शोभा पुरोहित, श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती नेहा शर्मा, श्रीमती सारिका रघुवंशी, श्रीमती सुनीता भदौरिया, सुश्री एकता शर्मा व सुनीता दहिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का सफल संचालन के रूप में एंकरिंग नेहा शर्मा ने की जबकि सहयोगी टीम में मधु राठौर व भूपेंद्र धाकड़ शामिल रहे। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुख्य रू से सहयोगी रहे उनमें मिरेकल ब्यूटी सैलून व क्लीनिक, मैजिकल एंजेल ब्यूटी पार्लर, भूमि स्टूडियो, विकास इलेक्ट्रॉनिक शामिल है।
No comments:
Post a Comment