---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 16, 2022

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के राजू यादव (ग्वाल)बने 6वीं बार जिलाध्यक्ष


शिवपुरी-
पत्रकार हितों में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के राजू यादव (ग्वाल) को संगठन का लगातार 6वीं बार निर्विरोध से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अपने इस मनोनयन पर राजू ग्वाल ने समस्त संगठन के प्रांतीय, संभागीय व जिला कार्यकारिणी व समस्त अंचल शिवपुरी के पत्रकारसाथियों का आभार व्यक्त किया। 

यह मनोनयन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया, कार्य.अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर व संभागीय अध्यक्ष डॉ.सर्वेश कुमार पुरोहित की अनुशंसा पर प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पत्रकार राजू ग्वाल ने अपने छठवीं बार जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर संगठन के प्रति आभार माना और विश्वास दिलाया कि संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति को लेकर सतत कार्य करेंगें और संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन किया जाएगा साथ ही पत्रकारों के हितों को लेकर सदैव कार्यरत बने रहेंगें साथ ही शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी गठित कर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा। 

इस दौरान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नियमित रूप से छठवीं बार जिलाध्यक्ष बनने पर पत्रकारसाथियों ने बधाईयां शुभकामनाऐं दी है। शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी गठित कर संगठन को सशक्त बनाया जाएगा।

No comments: