शिवपुरी- रंगों के त्यौहार के बीच बच्चे भी अपने उत्साह और उल्लास के साथ होली का पर्व मनाए इसे लेकर शहर के नौहरी स्थित ईस्ट्र्न हाईट्स स्कूल परिसर में विद्यालय प्रबंधक सुबोध अरोरा व प्राचार्य श्रीमती नीलम अरोरा के द्वारा बच्चों के लिए होली के त्यौहार कार्यक्रम का आयेाजन किया गया जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ फूलों की होली खेलकर होली के पर्व की रंगारंग शुरूआत की।
यहां बताना होगा कि कोई भी त्यौहार हो उसमें यदि बच्चे अपना उत्साह ना दिखाए तो त्यौहार फीका सा नजर आता है ऐसे में बच्चों को भी त्यौहारों का ज्ञान हो और क्यों और कैसे होली का त्यौहार मनाया जाता है इस विषय को ध्यान में रखते हुए ईस्टर्न हाईट्स स्कूल के प्रबंधक सुबोध अरोरा के द्वारा बच्चों के लिए विद्यालय परिसर में ही आकर्षक फूलों की होली की सजावट की गई व ढेरों फूल रखकर बच्चों के बीच डांस-संगीत के साथ शिक्षकों ने भी इस फूलों की खेली में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए होली का त्यौहार मनाया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को होली के त्यौहार को लेकर कई तरह की सावधानियां बरतने संबंधी जानकारी दी साथ ही होली क्यो और कैसे मनाए इसे लेकर विभिन्न कहानियों और प्रेरक उदाहारणों के माध्यम से बच्चों को होली के त्यौहार की विशेषता के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भी बड़ी सादगी केसाथ अपने शिक्षकों और स्कूली मित्रों के साथ मिलकर होली का त्यौहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।
No comments:
Post a Comment