गांधी पार्क मैदान में राधेकृष्णा गु्रप के द्वारा विशाल भजन संध्या में माधवास रॉक बैंड वृन्दावन ने दी प्रस्तुतिशिवपुरी- मेरे बांके बिहारी लाल...तुम इतना ना करियो श्रृंगार, नजर लग जाएगी.... मैं वृन्दावन में कैसे रह सकता हॅू... जैसे इन सुमधुर संगीतों से भरपूर भजनों की प्रस्तुति दी गई शहर के गांधी पार्क मैदान में जहां होली के त्यौहार के पूर्व शिवपुरी के राधेकृष्णा ग्रुप के माध्यम से महिला संगठन के द्वारा विशाल भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में माधवास रॉक बैंक वृन्दावन के नव किशोर निमाई दास एवं सहयोगी नंदरानी गोपी व उनके सह कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक रोचक भजनों की प्रस्तुति दी गई।
जिसे सुन स्वयं श्रोता भी भाव विभोर होकर ईश्वरीय भक्ति करते हुए नजर आए। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी व कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी शामिल हुए जिन्हेांने माधवास रॉक बंैड की होली के त्यौहार को लेकर आयोजित भजन संध्या में भजनों का लुत्फ उठाया। इस अवसार पर राधेकृष्णा ग्रुप शिवपुरी महिला संगठन से जुड़ी श्रीमती विभा रघुवंशी सहित अन्य महिलाओं ने मिलकर सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
यहां मंच से आयोजित कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती विभा रघुवंशी ने बताया कि होली का त्यौहार नजदीक है और इन दिनों होली के रंगो से सराबोर हो उसके पूर्व समस्त सहयोगी महिला संगठन के द्वारा विशाल भजन संध्या का यह कार्यक्रम समाजसेवा और गौसेवा के साथ अनेकों धार्मिक आयोजनों में सेवाऐं प्रदान करने वाले वृन्दावन के माधवास रॉक बैंड के द्वारा इस आयोजन में शामिल होकर हमें ईश्वरीय भक्ति प्रदान करने का अवसर दिया है। इसके साथ ही यहां माधवास रॉक बैंड के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित अनेकों भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
जिसमें स्वयं महिलाओं ने नाच-गाकर इस भजन संध्या में भक्ति की तो वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन भी यहां मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिवपुरी के राधेकृष्णा ग्रुप द्वारा आयोजित इस भजन संध्या कार्यक्रम को सफल बनाने वह महिलाऐं अग्रणीय है जो विभिन्न क्षेत्रो सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, बाल कल्याण, चिकित्सा, समाजसेवा जैसे अनेकों रूप में महिला होने के नाते प्रतिनिधित्व कर रही है,
इनमें राधेकृष्णा ग्रुप संगठन की डॉ.श्रीमती अनुराधा यादव, श्रीमती इन्द्रा सर्राफ, श्रीमती शोभा जैन, श्रीमती रंजना बेचैन, श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती किरण ठाकुर, श्रमती प्रियंका शर्मा, श्रीमती निशा शिवहरे, श्रीमती शोभा पुरोहित जेजेबी, श्रीमती सारिका रघुवंशी, श्रीमती ममता दुबे, श्रीमती अनीता बिंदल, श्रीमती साधना शर्मा, श्रीमती नम्रता गौतम, श्रीमती सरला वर्मा, डॉ.श्रीमती कल्पना बंसल, डॉ.श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती वीणा सेठ, अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे, श्रीमती किरण उप्पल, श्रीमती मोना ढींगरा, श्रीमती निधि अरोरा, श्रीमती अंशु रघुवंशी, श्रीमती पुष्पलता मित्तल, श्रीमती श्वेता अग्रवाल, श्रीमती रेणु जैन, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती गुंजन खेमरिया, श्रीमती रेणु शिवहरे, श्रीमती राधा शर्मा, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती ऋतु शर्मा, श्रीमती उमा उपाध्याय, श्रीमती नीलम पाठक, श्रीमती तनुजा शर्मा, श्रीमती उमा शर्मा, श्रीमती बबीता अग्रवाल, श्रीमती नीतू शिवहरे, श्रीमती मोना शुक्ला, श्रीमती अनु मित्तल एवं सुश्री कुं.पूनम पुरोहित आदि शामिल रही।
No comments:
Post a Comment