आधा सैकड़ों स्थानों पर जलेगी होलीशिवपुरी- कोरेाना की तीसरी लहर सामान्य होने के बाद इस बार पांच दिवसीय रंगों का त्यौहार होली की शुरूआत आज होलिका दहन के साथ होगी। नगर में आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर होली जलाई जाएगी। इस अवसर पर नगर में होली के त्यौहार को लेकर उत्साह और उल्लास देखने को मिला। अनेकों जगह होली के त्यौहार की तैयारियों को लेकर अनेकों जगह होलिका दहन को लेकर तैयारियां की जा रही है तो वहीं अगले दिन होली खेलने वाले दिन की तैयारियां भी अभी से शुरू कर दी गई है। चूंकि गत वर्ष कोरोना काल में कई लोगों ने अपनों को खोया और कोराना के हालातों में होली का त्यौहार उत्साह से नहीं मनाया जा सका लेकिन अब हालात सामान्य होने पर इस बार होली के त्यौहार की रंगत देखते ही बनेगी।
श्री बालाजी धाम मंदिर पर होगा शिवपुरी जिले की सबसे विशाल होली का दहन
पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी धाम मंदिर पर मेहंदीपुर बालाजी की तर्ज पर होली मनाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं यहां पर शिवपुरी जिले की सबसे विशाल होली का दहन किया जाएगा। विशेष बात यह है कि यहां की पूरी होली गाय के गोबर से बने कंडों की बनाई जाती है जिसका धूंआ वातावरण को शुद्ध करता है ना कि प्रदूषित, कंडो से बनी होली के ऊपर होलिका मैया की प्रतिमा जो प्रहलाद जी को गोद में बिठाए हुए होती है उसे विराजमान किया जाता है। यहां पर आने वाले दर्शनार्थियों एवम संकट धारियों के लिए विशेष पूजा विधान का आयोजन होलीका दहन के दिन किया जाता है नारियल उसारकर होलिका मैया में दहन कराये जाते है।
होली पर्व के अवसर पर सर्किल जेल शिवपुरी एवं सब जेलों में 18 से 20 मार्च तक मुलाकात प्रतिबंधित रहेगी
मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग एवं जेल मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत 18 से 20 मार्च तक सर्किल जेल शिवपुरी एवं अधीनस्थ आने वाली जिला जेल गुना, अशोकनगर, श्योपुर एवं सब जेल पोहरी, कोलारस, पिछोर, करैरा एवं चांचौडा में आयोजित की जाने वाली समस्त प्रकार की मुलाकात को स्थगित (बंद) किया गया है। जेल अधीक्षक विदित सिरवैया ने बताया कि सर्किल जेल शिवपुरी एवं अधीनस्थ आने वाली जिला जेल गुना, अशोकनगर, श्योपुर एवं सब जेल पोहरी, कोलारस, पिछोर, करैरा एवं चांचौडा में निरुद्ध बंदियों के परिजनों की 18 मार्च से 20 मार्च 2022 तक दी जाने वाली समस्त प्रकार की मुलाकात पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।
No comments:
Post a Comment