---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 2, 2022

मासूम पिल्ले को चढ़ाया गया ब्लड ,पहले बार हुआ सफल डॉग का ब्लड ट्रांसप्लांट


पशु रक्षक संघ एवं जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी द्धारा नई पहल की गई

शिवपुरी। पशु रक्षक संघ के द्वारा पशुओं की सेवा का अनूठा कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में पशु रक्षक संघ एवं जय माई मानव सेवा समिति की पहल पर एक कुत्ते के बच्चे को ब्लड की आवश्यकता के चलते उसे दूसरे डॉग का ब्लड ट्रांसप्लांट किया गया। यहां बताया गया है कि एक युवती के द्धारा पशु रक्षक संघ पर कॉल आया कि उन्होंने एक छोटे पिल्ले को अपने घर में रखा हुआ है जिसका कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था और उस एक्सीडेंट की वजह से उसका एक पैर काटना पड़ा। 

ऑपरेशन की वजह से और पारबो होने की वजह से उसके शरीर में खून लगभग ना के बराबर था। जिसके लिए उसको खून चढ़ाने की आवश्यकता थी, मगर शिवपुरी शहर के इतिहास में अभी तक किसी पशु को किसी दूसरे पशु का खून नहीं चढ़ाया गया, अत: ब्लड ट्रांसप्लांट थेरेपी नहीं दी गई। मगर पशु रक्षक संघ ने इस कार्य को शहर में पहली बार अंजाम दिया जिसमें जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी एनजीओ की मदद से उस पिल्ले को दूसरे डॉग्स से खून लेकर ब्लड ट्रांसप्लांट किया गया। जय माई मानव सेवा समिति के अध्यक्ष अमित गोयल सेठ के द्वारा इस ब्लड ट्रांसप्लांट के कार्य में अभिन्न योगदान दिया गया।

No comments: