---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 5, 2022

पौधारोपण कर भाजपा ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन


शिवपुरी।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का जन्मदिन शनिवार को जिलेभर में भाजपा द्धारा पौधारोपण कर मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्धारा सेवा कार्य भी किया गया। नरवर में राज्य मंत्री दर्जा नरेंद्र बिरथरे, जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला मंत्री मनीष अग्रवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित में पौधारोपण किया गया। भाजपा कार्यालय शिवपुरी पर कार्यालय मंत्री अमित भार्गव के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मंजुला जैन, कार्यालय मंत्री अमित भार्गव, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया, सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, अनुसूचित जाति मोर्चा वीरसिंह सगर, उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, बबीता जाटव, लक्ष्मी कुशवाह, अंजना राठौर, बवीता राठौर, ममता कुशवाह, नीलू बाथम, राजेश खन्ना, मनोज बाथम, देवांश शिवहरे, नीरज सगर सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments: