क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच का विजेता बनी करसेना टीम, राजकुमारीशैलेन्द्र धाकड़ द्वारा दिया प्रथम पुरुस्कार 51 हजारशिवपुरी/पोहरी-पोहरी में किले अंदर महुआ क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट मैच में 16 टीमो ने भाग लिए। जिसका आयोजन 10 मार्च से शुरू हुआ सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच करसेना और महाकाल इलेवन की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें महाकाल इल्वेन नेे पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन बनाए जबकि करसेना की टीम ने स्कोर का पीछे करते हुए 205 रनों बनाए।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे जबकि इस दौरन अमन पब्लिक विद्यालय की संचालिका राजकुमारी शैलेन्द्र धाकड़ एवं सरपंच मुकेश चकराना भी मौजूद रहे। भाजपा नेत्री एव अमन पब्लिक विद्यालय की संचालिका राजकुमारी शैलेन्द्र धाकड़ ने खिलाडिय़ों को खेल भावना की नसीहत देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में अलग-अलग क्षेत्रों के खिलाडिय़ों को एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है। इससे उनमें आपसी मेल-जोल की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल हमें युवा शक्ति, युवा एकता का महत्व तथा मित्रता एवं अनुशासन सिखाते हैं।
युवाओं को खेल के साथ शिक्षा तथा समाज एवं देश हित में आगे आने को प्रेरित किया। युवा लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर कार्य करें, तो ही देश की प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सीमा शिवहरे, भाजपा नेत्री एव अमन पब्लिक विद्यालय की संचलिक राजकुमारी शैलेन्द्र धाकड़, सरपंच मुकेश धाकड़ चकराना, पप्पन खान, एसएस धाकड़, जीतू राठखेड़ा, सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
राजकुमारी शैलेन्द्र धाकड़ ने दिया विजेता टीम को 51 हजार का पुरस्कार
टूर्नामेंट की विजेता बनी करसेना की टीम को 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी भाजपा नेत्री राजकुमारी शैलेन्द्र धाकड़ की ओर से दी गई। साथ ही सभी खिलाडिय़ो के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यबस्था भी भाजपा नेत्री राजकुमारी शैलेन्द्र धाकड़ द्वारा की गई इस दौरान उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्कार सरपंच मुकेश धाक? चकराना की ओर से दिया गया।
No comments:
Post a Comment