---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, March 17, 2022

होलिका दहन के बाद आज मनाई जाएगी रंगोत्सव की भव्य होली







मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सहित कलेक्टर, एसपी, सांसद ने नगरवासियों को दी होली की शुभकामनाऐं

शिवपुरी- पांच दिवसीय रंगोत्सव की भव्य शुरूआत गुरूवार की रात्रि को होलिका दहन के साथ होने जा रही है। इसी क्रम में अब शुक्रवार को भव्य होली का त्यौहार इस बार कोरोना के हालात सामान्य होने पर बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यहां मप्र शासन की कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया सहित कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, सांसद डॉके.पी.यादव, लोक निर्माण विभाग मंत्री सुरेश रांठखेड़ा व राज्यमत्री प्रहलाद भारती, जसवंत जाटव, नरेन्द्र बिरथरे, रमेश खटीक आदि ने भी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाऐं सोशल मीडिया के माध्यम से दी है साथ ही आमजनता के नाम संदेश देते हुए शालीनता के साथ होली का पर्व मनाने की अपील भी की।

मंत्री श्रीमती सिंधिया ने दी होली की शुभकामनाएँ
खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने होली के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। सभी प्रकार के नकारात्मक विचारों और बुराइयों को होलिका की अग्नि में स्वाहा कर रंगों के इस उत्सव में सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज और अपने परिवार में खुशियों के रंग बिखेरें। मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण और शुद्धीकरण में अपना पूर्ण योगदान देने की अपील की है।

कलेक्टर श्री सिंह ने दी होली की शुभकामनाएँ
कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने जिलेवासियों को होली के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली भाईचारे का त्यौहार है। सभी मिल-जुल कर त्यौहार को सौहार्द, शांति और आनंद के साथ मनायें। रंगों का त्यौहार होली सभी के जीवन में खुशियों के रंग बिखेरे। हम सभी परंपरागत तरीके से होली मनाएँ, लेकिन स्वच्छता का भी ध्यान रखें और पानी की बर्बादी न करें।

होली सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए- सांसद डॉ.यादव
गुना-शिवपुरी-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ.के.पी.यादव ने क्षेत्रवासियों को होली के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली भाईचारे का त्योहार है। सभी मिल-जुल कर त्योहार को सौहार्द, शांति और आनंद के साथ मनायें। श्री करीला धाम में लगने वाले रंगपंचमी के मेले पर सभी आगंतुकों का भी उन्होंने हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि करीला मेला हमारे क्षेत्र की पहचान है, यहाँ पर माता सीता ने लवकुश को जन्म दिया। महर्षि वाल्मीकि का यह पवित्र आश्रम रहा है। माता जानकी समस्त क्षेत्रवासियों के कष्टों को दूर करें व सभी के जीवन में खुशहाली आए। हम सभी परंपरागत तरीके से होली मनाएँ, लेकिन स्वच्छता का भी ध्यान रखें।

No comments: