---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, March 10, 2022

संकल्प संस्था के द्वारा लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना अंतर्गत सामुदायिक सम्मेलन का किया आयोजन



शिवपुरी-
महिला अधिकारों को लेकर स्थानीय सामुदायिक भवन सिरसौद परिसर में संकल्प समाजसेवी संस्था के लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के अंतर्गत द्वारा उच्च जोखिम समूह की महिलाओं के लिए सामुदायिक सम्मेलन आयोजन के रूप में किया गया। जानकारी देते हुए संकल्प समाजसेवी संस्था के धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया कि संकल्प संस्था के परियोजना निदेशक संदेश बंसल, रचना फाउण्डेशन की डायरेक्टर शालिनी दिवाकर और टीआई क्लीनिक के डॉ.योगेश मिश्रा की विशेष उपस्थिति में यह आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.नीलेश द्वारा सभी महिलाओं को महिला अधिकार दिवस की जो थीम रखी गई थी उसके बारे में बताया गया व कहा कि महिलाऐं यदि ठान लें तो समाज में जो लैंगिक असमानता है उसे दूर किया जा सकता है कोई भी ऐसी समस्या नहीं है जिसे दूर ना किया जा सके बस जरूरत है तो महिलाओं को दृढ़ संकल्प करने की जरूरत है। 

इसके उपरांत परियोजना निदेशक संदेश बंसल द्वारा महिला अधिकार दिवस के संदर्भ में कब और क्यों मनाया जाता है इस पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में पंचायत सेकेट्री के द्वारा बताया गया कि कैस्े महिलाओं को स्व सहायता समूह के द्वारा जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है साथ ही इस माध्यम से महिलाऐं घर से बाहर निकल रही है बैंक खाते आदि खुलवा रही है। इन सब के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें डांस और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजयी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमती सुनीता कुशवाह के द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments: