शिवपुरी-भारतीय जनता युवा मोर्चा शिवपुरी के द्वारा चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में हुई भाजपा की प्रचण्ड जीत का जश्न जिलाध्यक्ष नवनीत सेन के नेतृत्व में माधवचौक पर मिठाई खिलाकर एवं आतिशबाजी चलाकर रैली के रूप में जश्न मनाया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने बताया कि विधानसभा चुनावों में हुई जीत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, इन योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति तक पहुंच रहा है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हमें चुनावों के परिणाम में दिखा है।
आगे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हुई जीत का सबसे बड़ा कारण हिंदुओ की आस्था के प्रतीक अयोध्या में जो भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है एवं योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा जो पिछले 5 वर्षों में गरीबों के लिए योजना चलाई गई है जिनकी वजह से हमें उत्तरप्रदेश में ऐतिहासिक जीत मिली है।
जश्न के दौरान मुख्य रूप से धैर्यवर्धन शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री पृथ्वीराज सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवनीत सेन, अमित भार्गव, विकास दंडोतिया, सौरभ बिरथरे, दीपेश फडनीश, राजा यादव, विकास गोयल, मयंक दीक्षित, आशीष बिंदल, नरेंद्र राठौर, दीपक राठोर, नरेंद्र राठौर, अर्पित जेमिनी, विवेक उपाध्याय, अर्पण शर्मा, अमन मिश्रा, निकेतन शर्मा, दीपक राठौर, आकाश राठौर, वेदांश सविता, राजपाल सिंह चौहान, संकल्प जैन, राहुल रजक, अनुज शर्मा ,जय शर्मा, सचिन राठौर, प्रतीक निगम, राहुल शिवहरे, नकुल माहोर, जयंत मिश्रा, सुमित शर्मा ,सौरभ चतुर्वेदी आदि के साथ भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment