शिवपुरी-अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेंशनर एसोसिएशन के जिला शिवपुरी के पदाधिकारियों द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गुरुद्वारा चौक में कार्यरत महिला कर्मचारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पेंशनर्स एसोसिएशन की महिला विंग की अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा चतुर्वेदी द्वारा कुमारी श्वेता गोयल एवं कुमारी पूजा शर्मा का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात जिलाअध्यक्ष अशोक सक्सेना, प्रांतीय सचिव शंभू सिंह जाट, उपाध्यक्ष डॉ ओ.पी.एस.रघुवंशी, कोषाध्यक्ष हरिदास माहौर ने दोनों महिला कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ भेंट किए। इसी क्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक की महिला कर्मचारियों द्वारा श्रीमती कृष्णा चतुर्वेदी को पुष्पाहार पहनाकर एवं बैंक के मुख्य महाप्रबंधक गौरव यादव, बैंक यूनियन के अध्यक्ष संजय वर्मा सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया।

No comments:
Post a Comment