---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 5, 2022

जेसीआई सुवर्णा ने किया एलएमडीटी कार्यक्रम का आयोजन



शिवपुरी-
जेसीआई शिवपुरी स्वर्णा ने स्थानीय जल मंदिर मैरिज हाउस प्रांगण में एलएमडीटी ( लोकल ऑर्गेनाइजेशन मैनेजमेंट ट्रेनिंग)  कार्यक्रम का आयेाजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि जेसी डॉ रजनीश निखरा थे, उन्होंने जेसीआई की सभी गतिविधियों और हंड्रेड परसेंट किस तरह दे, इसके बारे में समझाया और विशिष्ट अतिथि जे.जे.बिंग के जेसी अंकुर माहेश्वरी ने जेजे बिंग के बच्चों को ट्रेनिंग किस प्रकार दी जाए, के बारे में समझाया। 

इस अवसर पर जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा संस्था की अध्यक्ष जेसी आशु अग्रवाल, आईपीपी जेसी स्मिता सिंघल, सचिव जेसी रश्मि गोयल, जेसी रिजवाना खान, जेसी अंजना अग्रवाल, जेसी नीतू जैन, जेसी संध्या मित्तल, जेसी तृप्ति अग्रवाल, जेसी तनुजा गर्ग, जेसी निशा गोयल, जेसी रानी गोयल, जेसी रुचि मंगल आदि उपस्थित रही। जिन्होंने संस्था के द्वारा आयोजित एलएमडीटी  का प्रशिक्षण कर अपनी कई जिज्ञासाओं का इस कार्यक्रम के माध्यम से समाधान भी पाया। कार्यक्रम में अतिथिद्वयों को स्मृति चिह्न भेंट कर कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान करने पर सम्मानित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

No comments: