---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 5, 2022

जेसीआई डायनेमिक के द्वारा मेगा हैलेंट कार्यक्रम की जा रही है तैयारियां


प्रतिभा निखारने का मंच होगा टैलेंट हंट शो, पंजीयन के बाद ही हो सकेंगें ऑडिशन में शामिल

शिवपुरी-शहर की प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे लाने को लेकर समाजसेवी संस्था जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक के द्वारा आगामी समय में शीघ्र ही टैंलेंट हंट शो कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक संस्था अध्यक्ष श्रीमती किरण उप्पल ने बताया कि प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे लाने के लिए टैंलेंट हंट शो कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है जिसमें वह प्रतिभाऐं जो डांस, सिंगिंग, एक्टिंग एवं मॉडलिंग जैसे क्षेत्र में अग्रणीय प्रतिभा है उनको इस मंच के माध्यम से निखारा जाएगा और उनका टैंलेंट बाहर लाया जाएगा ताकि वह प्रतिभा अंचल शिवपुरी तक ही सीमित ना रहे बल्कि वह प्रदेश और देश सहित अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिवपुरी की पहचान को गौरान्वित करें। 

इसे लेकर संस्था जेसीआई डायनेमिक के द्वारा सहयोगी रियल चॉकलेट के द्वारा मिलकर शिवपुरी में एक मेगा टैलेंट हंट शो का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सिंगिंग डांसिंग एवं मॉडलिंग द्वारा सभी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है, इसमें 5 से 13 वर्ष के वर्ग के लिए, 13 से 18 तक के वर्ग के लिए एवं 18 व उससे अधिक के वर्ग के लिए प्रतिभागियों का पंजीयन कराना आवश्यक है पंजीकृत प्रतिभागी ही अपने टैंलेंट का प्रदर्शन इस कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों का पंजीयन के साथ ही ऑडिशन लिया जाएगा, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी एवं विजेता को रियल चॉकलेट व जेसीआई डायनेमिक संस्था की ओर से आकर्षक पुरस्कार एवं गिफ्ट हैंपर दिया जाएगा।

इस टैलेंट हंट शो के लिए ऑडिशन आगामी 21 मार्च से होंगें जिसमें 21 मार्च को सिंगिंग, 22 मार्च को डांसिंग एवं 23 मार्च को मॉडलिंग के प्रतिभागी अपना ऑडिशन स्थानीय कैसले इन ऋषि मैरिज गार्डन परिसर में आयोजित ऑडिशन में शामिल होकर दे सकेंगें। यहां ऑडिशन के बाद निर्णायकगणों की भूमिका के लिए भी बाहर से जज आऐंगें जो डांसिंग, सिंगिंग एवं मॉडलिंग के प्रतिभागियों के प्रदर्शन को देखकर उनकी प्रतिभा का आंकलन करेंगें। टैंलेंट को बाहर लाने वाले ऐसे सभी प्रतिभागियों से जेसीआई डायनेमिक संस्था के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लेना का आह्वान किया है। पंजीयन हेतु स्थान लकापसे कैफे आर्य समाज रोड़ पर संपर्क किया सकते है।

No comments: