---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 5, 2022

यातायात विभाग द्वारा पुराना प्रायवेट बस स्टैण्ड पर बनाई पार्किग में खड़े होने लगे वाहन


शिवपुरी
- यातायात विभाग के द्वारा व्यवस्थित यातायात को बनाए रखने के लिए पुराना प्रायवेट बस सटैण्ड परिसर में खाली पड़ी भूमि को यातायात प्रभारी रणवीर यादव के द्वारा नगर पालिका के सहयोग से वाहन पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया। जिसके चलते यातायात विभाग के द्वारा बनाए गए इस पार्किंग स्थल पर अब बाजार आने-जाने वाले वाहनों की पार्किँग भी शुरू कर दी गई है। 

यहां शनिवार को कोर्ट रोड़, टेकरी, सदर बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजार की ओर जाने वाले लोगों ने अपने चार पहिया वाहनों को यहां प्रायवेट बस स्टेण्ड स्थित पार्किंग पर अपने वाहन को खड़ा कर व्यवस्थित यातायात को बनाए रखने में अपना योगदान दिया। यहां दर्जन भर से अधिक वाहन खड़े रहे साथ ही अन्य वाहन चालक जो यातायात में बाधक बन रहे थे उन्हें भी मौके पर पहुंचकर समझाईश दी गई तो कई वाहन जो बाजार में प्रमुख बाजर की ओर वाहन के लोगों को छोड़ खड़े थे उन्हें भी सीधे इसी वाहन पार्किंग स्थल पर खड़ा कराया गया। इस तरह व्यवस्थित यातायता शहर में बना रहे इसे लेकर यह व्यवस्था की गई। यहां शनिवार को पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के द्वारा भी पुराना बस स्टेण्ड परिसर में बनाए गई पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया और यातायात प्रभारी रणवीर यादव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

No comments: