42 साल की सेवा उपरांत सेवानिवृत हुए शुक्ला को अनूठी विदाईशिवपुरी-मध्यप्रदेश विद्युत मंडल में 42 साल की लंबी और निर्विवाद सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए सीनियर लाइन इंस्पेक्टर कृष्ण कांत शुक्ला का अनूठा विदाई समारोह आयोजित हुआ। उन्हें बिजली कम्पनी के सहकर्मियों सहित प्रशासनिक स्टाफ ने बड़े ही अनूठे अंदाज में विदा किया। बाणगंगा मुख्य कार्यालय पर भावपूर्ण विदाई समारोह में आयोजित किया गया। जिसमें के के शुक्ला के दीर्घकालिक कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मेंं डीजीएम रीतेश श्रीवास्तव, पंकज यादव,गोपाल शरण, प्रबंधक बीसी अग्रवाल,रवि तिवारी, जेएम श्रीवास्तक आदि सहित विभागीय सहयोगी मौजूद रहे।
वर्षों नौकरी के दौरान मिले सहयोग को लेकर सहकर्मियों का माना आभार
सेवानिवृत्त हुए केके शुक्ला ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में सभी सहकर्मियों को सेवाकाल के दौरान दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि परिवार से अधिक समय मैंने आप सभी सहकर्मियों के बीच बिताया है, औपचारिक रूप से मुझे इस परिवार का साथ भले ही छोडऩा पड़ रहा हो लेकिन सबके साथ बिताए इन पलों को कभी मन से नहीं छोड़ पाऊंगा। इस दौरान उनकी आंखें छलक आई। अपने मातहत कर्मचारी के के शुक्ला को सेवाकाल पूर्ण करने पर बिजली कम्पनी के डीजीएम पंकज यादव ने खुद कार ड्राइव कर उनके घर तक विदा किया, कार को फूलों से सजाया गया था। इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारी भी वाहनों के काफि ले के साथ श्री शुक्ला को उनके चित्रा नगर निवास स्थान छोडऩे पहुंचे। जहां केके शुक्ला की ओर से सहकर्मियों को सहभोज दिया।
No comments:
Post a Comment