महिला दिवस पर भी महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों करेंगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
शिवपुरी- शहर के जाधवसागर के समीप स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में इंदौर से आई अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी बिंदेश्वरी गोयल, फस्र्ट क्लास क्रिकेट खिलाड़ी रवि कोहली और खेल परिसर में क्रिकेट के कोच अरूण सिंह सर के निर्देशन में महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया जा रहा है। इस दौरान जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे सहित वरिष्ठ क्रिकेटर छोटे खां, युवा क्रिकेटर कपिल यादव व अन्य क्रिकेट खिलाड़ी भी मौजूद रहे। ग्वालियर-चंबल संभाग के दूर-दराज से आई महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों ने इस ट्रायल में भाग लिया जिसमें $गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, इंदौर, श्योपुर सहित अन्य क्षेत्रों से क्रिकेट में रूचि लेने वाली युवतियों ने इस क्रिकेट ट्रायल में आगे आकर भाग लिया और इन्हें क्रिकेट की बारीकियों व अनुशासन से भी अवगत कराया गया।
यहां 45 से अधिक युवतियों ने इस ट्रायल में अपने हुनर का प्रदर्शन किया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को भी खेल परिसर में यह ट्रायल जारी रहेगा। इस दौरान अन्य महिला क्रिकेट खिलाड़ी जो भी ट्रायल के माध्यम से अपने टैंलेंट को प्रस्तुत करना चाहती है वह श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर पहुंचकर इस ट्रायल में भाग ले सकती है। बता दें कि इस ट्रायल में से 30 महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा जिन्हें देश की महिला महिला क्रिकेट अकादमी जो कि शिवपुरी स्थित खेल परिसर में बनने जा रहा है वहां प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और यहां महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों को तराशकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।
खिलाड़ी सोर्स से नहीं टैंलेंट से अपना चयन कराता है : बिंदेश्वरी गोयल
चार अंर्तराष्ट्रीय और अनेकों टेस्ट व वनडे खिलाड़ी रही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी बिंदेश्वरी गोयल ने अनौपचारिक मीडिया से हुई चर्चा में जब उनसे टैंलेंट को लेकर सोर्स के नाम पर खिलाडिय़ों के चयन का सवाल किया गया तो उन्हेांने साफ तौर पर कहा कि खिलाड़ी कोई भी क्रिकेट में उसका टैंलेंट होना चाहिए यहां कोई सोर्स काम नहीं आते बल्कि खिलाडिय़ों का टैंलेंट ही उसे आगे बढ़ाने का कार्य करता है।
इस दौरान युवतियों के द्वारा दिए जा रहे ट्रायल को देखते हुए उन्होंने प्रसन्नता जताई कि शिवपुरी जिला मुख्यालय के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में खिलाडिय़ों के लिए अनेकों सुविधाऐं है और यही वजह है कि यहां देश की पहली महिला क्रिकेट अकादमी भी होना है निश्चित रूप से शिवपुरी की महिला क्रिकेट खिलाडिय़ों को यहां से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी और वर्तमान में जो ट्रायल हो रहा है उसमें भी कई ऐसी महिला खिलाड़ी है जिनका टैंलेंट भी इस अकादमी के माध्यम से और अधिक निखकर सामने आएगा।
यहां ट्रायल में शामिल अकादमी के कोच अरूण सिंह सर के बारे में उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने क्रिकेट के खेल को लेकर अरूण सर से ही प्रशिक्षण प्राप्त किया है और वह एक सरल, सहज और क्रिकेट की बारीकियों को समझने वाले कोच है उनके माध्यम से कई क्रिकेट खिलाड़ी आज देश ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी प्रदर्शन कर रहे है।
इनका कहना है-
श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में 7-8 मार्च को दो दिवसीय महिला क्रिकेट खिलाड़ीयों का ट्रायल लिया जा रहा है ऐसी महिला क्रिकेट खिलाड़ी जो इस खेल में रूचि रखती है और उनके पास टैंलेंट वह इस ट्रायल के माध्यम से अपने टैंलेंट का प्रदर्शन कर सकते है। ट्रायल के लिए स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में होना शामिल है।
डॉ.के.के.खरे
जिला खेल अधिकारी, शिवपुरी
No comments:
Post a Comment