---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 14, 2022

गुरु तो गुरु ही होते है : कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह


टी एल एम  शिक्षण सामग्री निर्माण प्रतियोगिता मे रहा शिवपुरी विकास खंड का रहा दबदबा

शिवपुरी- जिला स्तरीय टी एल एम शिक्षण सामग्री सह मेला का आयोजन डाइट परिसर शिवपुरी में हुआ। कार्यक्रम का शुभआरंभ शिक्षा विद मधूसूधन चौबे द्वारा किया गया, डाइट प्राचार्य अशोक श्रीवस्ताव के मार्गदर्शन मे आयोजित सह मेला मे शिवपुरी जिले के 72 शिक्षकों ने अपनी-अपनी संस्थाओ के साथ विकासखंड का प्रतिनिधित्व किया, जिसमे हर विकास खंड से हिन्दी, विज्ञान, गणित समूह में विकास खंड स्तर से प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे शिक्षकों ने भाग लिया, सह मेला मे कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा सभी टी एल एम का आवलोकन किया एवं प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने बाले शिक्षकों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया,

 जिसमे शिवपुरी विकास खंड का प्रत्येक विषय मे दवदबा रहा, जिले के सभी विकास खंडों से टीएलएम शिक्षण सामग्री निर्माण (कबाड़ से जुगाड़) शून्य निवेश नवाचार की थीम पर प्रदर्शन किया गया जिसमे डाइट द्वारा निर्धारित चयन समिति द्वारा प्रत्येक में विषय में प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रादर्शन को चुना। विज्ञान विषय मे अर्चना कौशल शा मावि गोपालपुर विकास खंड शिवपुरी प्रथम, विजय कुमार कबीर विकास खंड पिछोर द्वितीय, वंदना गुप्ता विकास खंड शिवपुरी तृतीय रहे, साथ ही गणित विषय मे मंगला गुप्ता शामावि सिंह निबास (शिवपुरी ) प्रथम, सुरेन्द्र लाक्षाकार (करेरा)द्वितीय, संजय भार्गव शा मावि सुरवाया, इमरान खान शामावि ख्यावदाकला (शिवपुरी)तृतीय रहे। हिन्दी विषय में प्रियंका मदान शामावि कपराना (शिवपुरी)प्रथम, रोहिला आसिफ खान (पिछोर) द्वितीय, सरिता जैन(कोलारस) तृतीय रहे। 

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा प्रतिभागीयों की प्रशंसा की एवं सभी शिक्षकों को शानदार टीएलएम बनाने हेतु बधाई दी। शिवाँगी अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर द्वारा  सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया एवं इन टी एल एम का प्रयोग संस्था के बच्चों को सहज एवं सरल बनाने में करें। चयनित प्रतिभागी 22 मार्च को ग्वालियर मे आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता मे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर द्वारा विकास खंड के 6 शिक्षकों द्वारा प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सभी शिक्षकों एवं संस्था प्रभारीयों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments: