गहोई वैश्य महिला मण्डल द्वारा शंकर पार्वती विवाहोत्सव धूमधाम से मनायाशिवपुरी। शिवरात्रि के पावन अवसर पर गहोई वैश्य महिला मण्डल शिवपुरी ने शिव विवाहोत्सव चौरासी क्षैत्र महिला सभा अध्यक्ष श्रीती ज्योति अनिल डेंगरे के आतिथ्य मे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। यहां सुनीता अशोक कनकने अध्यक्ष महिला मण्डल के निवास कलारबाग कमलागंज शिवपुरी में सभी महिलाओं की उपस्थिति मे उत्साहपूर्वक माहौल में भव्य कार्यक्रम के साथ मनाया। हल्दी, मेंहदी की रस्मों के साथ धार्मिक भजनों और ढोल नगाड़ों की धुनों की गूंज में भगवान भोलेनाथ नंदी पर बिराजमान होकर डमरू बजाते हुए, बारात मे चल रहे शिवजी के गणो की उछल कूंद और महिलाओं का धार्मिक भजनों के साथ झूमते गाते डांस लोगों का आकर्षण का केन्द्र रहा।
भगवान भोलेनाथ की बारात का द्वारे-द्वारे आरती उतारकर, पुष्पबर्षा कर स्वागत किया। जयमाला के साथ माता पार्वती भोलेनाथ की सुंदर झाकी के दर्शन कर महिलाओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के अंत मे भगवान शंकर पार्वती की सुंदर झाकी की महिलाओं ने आरती उतारकर प्रसाद भण्डारे को ग्रहण किया, सभी बाराती महिला पदाधिकारियो को अध्यक्ष महिला मण्डल सुनीता अशोक कनकने ने विदाई देकर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं में चौरासी क्षैत्रमहिला सभा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अनिल डेंगरे, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे, तरूणा नीखरा, अनीता सेठ, नीलम गेडा, सुधासेठ, रेखा कंदेले, सुधाबेडर, निधि बडकुल, श्रद्धा निगोती, डोली कनकने, मंगलासेठ, रैनू बरैया, रामदेवी बड़कुल, रानी अमर, मंजू सोनी, सीमा बड़ेरिया, सुमन बरसैया, शोभा सेठ, गीता मोर, कल्पना बिलैया, रश्मि बागर, प्रीति पहारिया, आराधना बिलैया सहित महिला मण्डल पदाधिकारी शामिल रही।
No comments:
Post a Comment