8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दे पुरानी पेंशन का उपहारशिवपुरी-पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष कर रहे संगठन न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ के राष्ट्रीय संयोजक जनक सिंह रावत, प्रांतध्यक्ष सत्येंद्र सिंह तिवारी महिला मोर्चा प्रदेशध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय अनशन एवं ज्ञापन का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में शिवपुरी के वीर तात्या टोपे पार्क में संघ की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती शर्मा, जिला संयोजक रेनू शर्मा के आह्वान पर 2बजे से 5 बजे तक अनशन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों के साथ अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे प्रदेश में 1 जनवरी 2005 से बंद की गई पुरानी पेंशन को बहाल करवाने हेतु आज तात्या टोपे पार्क मैं महिला मोर्चा द्वारा प्रदर्शन कर 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग सैकड़ों महिला एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री और बहनों के भाई प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुरानी पेंशन बहाल कर उपहार दे जिससे प्रदेश के कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग पुरानी पेंशन से अपने बुढ़ापे को सुरक्षित कर सामाजिक एवं आर्थिक समानता मिल सके।
इस अवसर पर बसंती शर्मा,रेनू शर्मा, ज्योति भदोरिया ,सुनीता भदोरिया, नतानिया तिर्की, सीलिया तिर्की, वंदना शर्मा, मेघा गुप्ता, दुर्गेश सक्सेना, आराधना सिंह, सुनीता चौहान, इंदिरा श्रीवास्तव, पिंकी , ज्योति धाकड़, विनीता हिनवार, रजनी भार्गव, प्रेम सुधा श्रीवास्तव, सुनीता, जयंती भार्गव, कविता जैन, बबीता जैन, रेखा नामदेव, मनोरमा सरैया, जनक सिंह रावत, बालूराम, नीरज मिश्रा, मनोहर सरैया, राजेश सोनी, शेख साजिद, मुकेश रावत, सुल्तान आदिवासी, गोपाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment