---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, April 2, 2022

कोविड 19 के चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ ने दिया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन


4 अप्रैल को भोपाल में एकत्रित होंगे प्रदेशभर से कोरोना योद्धा 

शिवपुरी- कोरोना महामारी के समय से ही प्रदेश भर में कोविड-19 के तहत भर्ती किए गए संविदा चिकित्सक/ कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर, घर परिवार से दूर रहते हुए अपने चिकित्सकीय दायित्व का निर्वहन किया और फ्रंट लाइन पर आ कर कोरोना मरीजों ब प्रदेश की जनता की सेवा की। कई बार कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव भी हुए उसके उपरांत भी प्रदेश की जनता की सेवा में लग गए, कोविड 19 में लगे हुए कर्मचारियों एवं चिकित्सकों की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं  देश के प्रधानमंत्री भी कई बार कार्य की सराहना करते रहे है। और महामारी के समय इन पर पुष्प वर्षा कर सम्मान भी किया गया

इसके विपरीत मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा चिकित्सक लैब टेक्नीशियन स्टाफ नर्स एएनएम एवं फार्मासिस्ट को 31 मार्च 2022 से पद मुक्त करते हुए हटा दिया गया  प्रदेश भर में कोविड-19 में कार्य करने वाले कोरोना योद्धाओं को बजट की कमी का हवाला देकर हटाने का पत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा दिया गया है ।

  शिवपुरी जिले के कोविड-19 के तहत लगे हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने इसका ज्ञापन आज अल्प प्रवास पर शिवपुरी पधारे केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर को अपनी बात रखी और मांग करते हुए कहा कि कोविड-19 कार्यरत चिकित्सक एवं समस्त कर्मचारियों का स्थाई या संविदा में संविलियन कर भर के चिकित्सालय पीएचसी सीएचसी पर पदस्थापना कर सम्मिलित किया जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री श्री तोमर चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ  की मांग को गंभीरता से सुना।

 4 अप्रैल को भोपाल में एकत्रित होंगे कोविड-19 के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ 

 इसके साथ ही 4 अप्रैल को मध्य प्रदेश के सभी जिलों से कोविड-19 में कार्य करने वाले चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ एकत्रित होकर भोपाल में अपना प्रदर्शन करेंगे एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह है कि मानवीयता के आधार पर महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करने वाले कोविड-19 के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को स्थानीय संविदा में संविलियन करने की कृपा करें।

No comments: