शिवपुरी/नरवर। नरवर नगर के धार्मिक स्थल लोड़ी माता मंदिर एवं बालिका छात्रावास के मध्य स्थित शराब विक्रय की दुकान को लेकर छात्रावास की बालिकाओ एवं मंदिर क्षेत्र में लोड़ी माता मंदिर, कैलादेवी, अंजनी माता, संतोषी माता, सिद्वबाबा, हनुमान मंदिर एव शंकर जी मठ के अलावा शराब विक्रय की दुकान के सामने ही मस्जिद स्थित है उक्त सम्पूर्ण क्षेत्र मे हजारो संख्या में श्रद्वालु लोड़ी माता आदि क्षेत्र में धार्मिक कार्यो से आये गये बने रहते है तथा शराब विक्रय केन्द्र से मामूली दूरी पर ही बालिका छात्रावास स्थित है, शराब विक्रय केन्द्र के साइड वाले क्षेत्र में छात्रावास के आने जाने वाले मार्ग में ही शराब पीने का अवैध अहाता बना हुआ है।
जिस कारण वालिकाओं को छात्रावास से सड़क की ओर निजी कार्य से आने जाने में भारी परेशानियॉ होती है। लोड़ी माता ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष हरीवल्लभ महेश्वरी, हरीशंकर गुप्ता, जगदीश शर्मा, राजू भार्गव, बन्टी चौरसिया, छत्रसाल कुशवाह, लक्ष्मीनारायण शर्मा, अरविन्द्र भार्गव, विकास शर्मा, धु्रव सिंह कुशवाह आदि द्वारा कलेक्टर शिवपुरी के नाम मंदिर क्षेत्र से शराब दुकान हटाये जाने के संबंध में ज्ञापन तहसीलदार नरवर रूचि अग्रवाल को प्रस्तुत कर उक्त दुकान हटाये जाने हेतु कई बार ज्ञापन दिये जा चुके है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। ज्ञापन प्रस्तुत करने वाला ज्ञापन में कहा की यदि 15 दिवस के अन्दर प्रसाशन द्वारा मंदिर क्षेत्र से शराब दुकान नही हटाई जाती है तो आमजन हेतु वाध्य होना पडेगा।

No comments:
Post a Comment