---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 13, 2022

ब्रांड एंबेसडर अल्पेश जैन द्वारा शहर में निकली विशाल स्वच्छता रैली


शिवपुरी-
नगर पालिका शिवपुरी के ब्रांड एंबेसडर अल्पेश जैन व गौरव सिंघल द्वारा शिवपुरी शहर में एक विशाल स्वच्छता रैली का आयोजन किया जिसमें शहर के मुख्य मार्गों माधव चौक से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा चौक, अस्पताल चौराहा, कस्टम गेट, न्यू ब्लॉक चौराहा, श्रीचंद्रप्रभु जिनालय सदर बाजार, गांधी चौक से होते हुए माधवचौक, प्राइवेट बस स्टैंड, सिद्धेश्वर नीलगर चौराहा, पुरानी शिवपुरी श्री पार्श्वनाथ जिनालय से होते हुए गुरुद्वारा चौक माधव चौक पर संपन्न हुई। रैली का सफल संचालन रामदयाल मामा वाले, मुकेश जैन भंडारी द्वारा किया गया। 

रैली में सभी गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की जिसमे प्रमुख रूप से चंद्र सेन काका, महावीर जिनालय सूर्य प्रकाश जैन, जैन मिलन शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष अल्पेश जैन, सचिव मनोज जैन, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय चेयरमैन मुकेश जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुकेश जैन, क्षेत्रीय उपमंत्री भानु प्रकाश जैन पीली कोठी, क्षेत्रीय चेयरमैन अशोक जैन मार्बल, संजीव जैन बांझ्ल, निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र जैन फोटोग्राफर, 

मीडिया प्रभारी आनंद जैन, हरिओम जैन अध्यक्ष वैश्य महासम्मेलन, देवेंद्र जैन पटवारी, सुरेश जैन मामा वीर, राजेश सिंघल पवन मार्बल, क्षेत्रीय सहायक कोषाध्यक्ष सतीश पंचरतन, प्रदीप जैन एसबीआई, प्रमोद जैन लॉज, प्रमोद जैन जड़ी-बूटी, राजेश कोचेटा, रविंद्र जैन देदखुर्द, सूरज जैन, रविंद्र जैन पारस स्टील, दिनेश जैन, कल्लू भैया अध्यक्ष दयोदय गौशाला सेसई, अजीत जैन अध्यक्ष दयोदय गौशाला सेसई, विपिन जैन, पवन जैन खतौरा, दिलीप जैन ग्वालियर सूटिंग, पारस जैन पुलक जन चेतना मंच, यमन जैन पोस्ट आफिस, मुकेश एंड डायरेक्टर सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर शिवपुरी शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

No comments: